तहव्वुर राणा के भारत आने से क्या होगा? बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कर दिया ये बड़ा दावा
Tahawwur Hussain Rana: तहव्वुर राणा को पाकिस्तानी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली का साथी बताया जाता है .26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में 166 लोग मारे गए थे.

Tahawwur Hussain Rana: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने की प्रक्रिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इसे मोदी सरकार की बड़ी सफलता बताया है. उन्होंने कहा कि जो काम पिछली सरकारें नहीं कर सकीं, उसे मोदी सरकार ने मुमकिन कर दिखाया है.
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि तहव्वुर राणा को भारत लाया जाना इस बात का संकेत है कि अब 26/11 के पीछे के राज से पर्दा हटेगा. उन्होंने कहा कि राणा से पूछताछ के बाद कई छिपे हुए तथ्य सामने आ सकते हैं. भारत लंबे समय से राणा के प्रत्यर्पण की कोशिश में था. अमेरिका की अदालत ने भी भारत के पक्ष में फैसला दिया, जिसके बाद राणा को भारत लाए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है.
गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में 166 लोग मारे गए थे. इस हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी. तहव्वुर राणा, पाकिस्तानी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली का साथी बताया जाता है, जिसने हमले की साजिश रचने में मदद की थी.
मायावती की भतीजी परिवार के खिलाफ पहुंची थाने, लगाया गंभीर आरोप, मामला दर्ज
बिजली निजीकरण पर अखिलेश के बयान का भाजपा ने दिया जवाब
बिजली विभाग के निजीकरण के आरोपों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव खुद अपने कार्यकाल में निजीकरण की प्रक्रिया चला चुके हैं. उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है.
चौधरी ने कहा कि पहले की सरकारों में बिजली सिर्फ कुछ जिलों तक ही सीमित रहती थी, लेकिन आज प्रदेश के हर कोने तक बिजली पहुंच रही है. बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है और निजीकरण को लेकर बेवजह की राजनीति नहीं होनी चाहिए.
बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर सरकार एक्शन में
प्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर भी भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें और नुकसान की रिपोर्ट भेजें.
भूपेंद्र चौधरी ने भरोसा दिलाया कि किसानों को हर संभव सहायता दी जाएगी. सरकार का मकसद है कि नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द हो ताकि किसानों की आजीविका पर असर न पड़े.























