एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच 'तू-तू, मैं-मैं' पर आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा ?

UP Politics: जफर इस्लाम ने कहा कि विपक्ष निराशा हताशा में बहुत बेतुकी बातें कर रहा है. उसी की एक मिसाल आज अखिलेश बाबू ने दी है. कुछ दिन पहले कांग्रेस के पवन खेड़ा ने भी प्रधानमंत्री जी को गाली दी थी.

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम आज यूपी के मुरादाबाद जनपद पहुंचे, जहां उन्होंने अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ में हुई 'तू-तू, मैं-मैं' से लेकर तमाम मुद्दों पर बात की. बीजेपी प्रवक्ता ने यहां कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के राहुल गांधी की भारत जोड़ो पद यात्रा को टर्निंग पॉइंट बताने वाले बयान पर कहा कि इनकी पदयात्रा में तो विपक्ष के नेता ही शामिल नहीं हुए. विपक्ष के बड़े-बड़े नेता इनकी पदयात्रा से दूर रहे, ऐसे में विपक्ष में ही एकजुटता नहीं है.

सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस यूपीए के शासन काल में तो सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे में रहने वाला तोता बताया था, आज हमारी सरकार में स्वतंत्र रूप से सभी एजेंसियां अपराधियों के खिलाफ सुबूत के आधार पर कार्रवाई कर रही हैं. इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होता है. वो सबूतों को हाथ में लेकर कार्रवाई करती हैं.

बीजेपी प्रवक्ता ने इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच हुई तू-तड़ाक पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष निराशा हताशा में बहुत बेतुकी बातें कर रहा है. उसी की एक मिसाल आज अखिलेश बाबू ने दी है. कुछ दिन पहले कांग्रेस के पवन खेड़ा ने भी प्रधानमंत्री जी को गाली दी थी. लाइन से नीचे जाकर बात करना ये उन लोगों की परंपरा है, लेकिन हम लोग एक अनुशासित पार्टी के सिपाही हैं. हम सही बात जनता और सदन में कहते हैं हम जनता के लिए समर्थित हैं.

पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर कार्रवाई के सवाल पर जफर इस्लाम ने कहा कि जो लोग भारत को तोड़ने की सोच रखते हैं. हम उनसे सख्ती से निपटेगे और निपटते हैं. हम आतंकवाद, नक्सलवाद और इस तरह की तोड़ने वाली सोच के पूरी तरह खिलाफ हैं और हमें ये कहने में कोई कठिनाई नहीं है कि हम ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करेंगे. उन्होंने AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो देश के मुसलमानों को भड़काने और देश का माहौल खराब कर अपनी राजनितिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं. 

ज़फर इस्लाम ने कहा कि आज देश के मुसलमानों को मुख्यधारा में लाकर उन्हें मज़बूत करने की ज़रूरत है, लेकिन ओवैसी में ऐसी सोच ही नहीं है. 2024 के भाजपा के सूफी एजेंडे पर ज़फर इस्लाम ने कहा कि हमारा मकसद सेवा है और हमें उम्मीद है कि इस बार पिछली बार के लोकसभा चुनाव से अधिक मात्रा में हमें मुस्लिम मतदाताओं का साथ मिलेगा और बड़ी संख्या में हमारे प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे हम इस बार 325 लोक सभा सीट लेकर आयेंगे.

  ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder: बूढ़ी आंखों के सामने बेटे उमेश पाल को गोलियों से कर दिया छलनी, चीखती रह गई बेबस मां

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget