एक्सप्लोरर

UP Murder Case: आजमगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले मिठाई कारोबारी की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश शुरू

Murder Case: रोजाना की तरह मिठाई कारोबारी बुधवार को भी सुबह की सैर पर निकले थे. हमलावरों ने गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया. फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई.

UP Murder Case: आजमगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले मिठाई दुकानदार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार की है. बुधवार की सुबह 62 वर्षीय अजय कुमार मोदनवाल टहलने निकले थे. फायरिंग की आवाज से हड़कंप मच गया. लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे. घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और एसपी सिटी शैलेंद्र लाल मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

मॉर्निंग वॉक पर निकले मिठाई दुकानदार की हत्या

अजय कुमार मोदनवाल का शाहगढ़ बाजार में दुकान और घर है. मृतक शादी विवाह पर भोजन बनाने का काम भी करते थे. रोजाना की तरह बुधवार को भी मिठाई कारोबारी सुबह की सैर पर निकले थे. शाहगढ़ बाजार में चौराहे के पास टहल रहे दुकानदार पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी. गोलीबारी की घटना में दुकानदार की मौत हो गई. फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. तब तक हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे. जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को जुटाया जा रहा है.


UP Murder Case: आजमगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले मिठाई कारोबारी की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश शुरू

हमलावरों ने फायरिंग कर इलाके में मचाई सनसनी

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि घटना सुबह करीब चार बजे की है. लोगों से पूछताछ की जा रही है. अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया. एक टीम सीसीटीवी फुटेज और सबूत जुटाने के काम में लगा दी गई है. घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा बरामद किया है. तमंचे की की जांच फील्ड यूनिट से कराई जा रही है. मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. एसपी ने आश्वासन दिया कि घटना का जल्द का खुलासा किया जाएगा. मृतक के परिजनों से बातचीत की गई है. अभी हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी एंगल से जांच करने में जुटी है. 

Unnao News: एसपी ऑफिस में पेट्रोल छिड़ककर युवक ने खुद को लगाई आग, मारपीट मामले में सीओ पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget