एक्सप्लोरर

'मनुस्मृति देश का संविधान नहीं', पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का रामभद्राचार्य पर निशाना

Lucknow News: अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामभद्राचार्य के बयान को न केवल गलत बल्कि समाज को बांटने वाला बताया.

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य के विवादास्पद बयान पर कड़ा प्रहार किया है. रामभद्राचार्य ने मनुस्मृति को भारत का पहला संविधान बताया था, जिसे मौर्य ने गलत और अनुचित करार दिया. मौर्य ने कहा कि देश की आजादी के बाद पूरे देश में एक ही संविधान लागू हुआ है, जिसे भारतीय संविधान कहते हैं. रामभद्राचार्य इस तरह के अनर्गल बयान देने के आदी हैं.

उन्होंने कहा कि मनुस्मृति देश का संविधान नहीं थी, बल्कि केवल एक वर्ग की व्यवस्था पोषक थी. यह मनुवादी व्यवस्था का संविधान था, भेदभाव का संविधान था, जात-पात और छुआछूत को बढ़ावा देने वाला संविधान था.

क्या था रामभद्राचार्य का बयान?

रामभद्राचार्य ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि मनुस्मृति भारत का पहला संविधान थी. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और व्यापक आलोचना का सामना कर रहा है. कई लोगों ने इसे हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाला बताया है.

स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी जनता पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामभद्राचार्य के बयान को न केवल गलत बल्कि समाज को बांटने वाला बताया. उन्होंने कहा कि मनुस्मृति को संविधान कहना पूरी तरह से गलत है. यह केवल एक वर्ग की व्यवस्था को पोषित करती थी, जबकि भारतीय संविधान सभी के लिए समान अधिकार और न्याय की गारंटी देता है.

मौर्य ने आगे कहा कि रामभद्राचार्य को बोलने से पहले सोचना चाहिए, क्योंकि ऐसे बयान समाज में नफरत फैलाते हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को प्रभावित करते हैं. उन्होंने कहा कि यह देश सभी का है, और सभी को यहां रहने का अधिकार है.

कौन हैं रामभद्राचार्य ?

रामभद्राचार्य जिन्हें जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य के नाम से जाना जाता है, एक प्रसिद्ध भारतीय आध्यात्मिक गुरु और विद्वान हैं. वे जन्म से नेत्रहीन हैं, लेकिन संस्कृत, हिंदी, और अन्य भारतीय भाषाओं में गहन ज्ञान रखते हैं. वे रामायण और भगवत पुराण के कथा वाचक हैं, और उनकी कथाएं भारत और विदेशों में आयोजित की जाती हैं. हाल के दिनों में उनके कई बयानों पर विवाद उठा था, उन्होंने प्रेमानंद महाराज पर भी सवाल उठाया था फिर फिर स्पष्टीकरण भी दिया. इसके अलावा उन्होंने वेस्ट यूपी को मिनी पाकिस्तान कहा जिसकी भी आलोचना हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget