एक्सप्लोरर

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के बदले सुर! कहा- 'हमने तो राम और रामचरितमानस का विरोध ही नहीं किया'

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम और रामचरितमानस का तो हमने विरोध किया ही नहीं, मैंने तो कुछ चौपाइयों जिसमें महिलाओं, पिछड़ों, दलितों का अपमान होता है उन्हें हटाने को कहा है.

Ramcharitmanas Row: रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अब भगवान राम के चरित्र का बखान करते नज़र आ रहे हैं. एबीपी गंगा से बात करते स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम ने तो खुद शबरी के बेर खाए थे, जंगली जातियों को साथ लेकर लड़ाइयां लड़ी थी. राम (Lord Ram) का आदर्श तो कुछ और था, तुलसीदास (Tulsidas) ने रामायण (Ramayana) में कुछ और लिख दिया. राम के चरित्र के विपरीत लिख दिया. जहां राम सबको सम्मान देते थे, वहीं तुलसीदास अपमान की बात कर रहे हैं. राम और तुलसीदास के लिखने-पढ़ने में बहुत अंतर है.

हाल ही में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सार्वजनिक मंच से बिना नाम लिए स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए कहा था कि राजनीति रहे न रहे, विधायक रहूं न रहूं, आगे टिकट रहे न रहे, लेकिन धर्म को बचाने के लिए खड़ा रहूंगा. उन्होंने कहा कि मौर्य जैसी बातें कर रहे हैं वो विक्षिप्त प्राणी ही कर सकता है. इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही कहा क्योंकि राम और रामचरितमानस का तो हमने विरोध किया ही नहीं, मैंने तो कुछ चौपाइयों जिसमें महिलाओं, आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों का अपमान होता है उसे संशोधित करने को कहा है. 

मौर्य ने फिर दोहराई अपनी मांग

वाराणसी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद पर स्याही फेंकने की कोशिश पर कहा कि जो लोग आज इस देश की महिलाओं, आदिवासी, पिछड़ों, दलितों को अपमानित करना अपना धर्म समझते हैं वो बौखलाए हुए हैं. वो इस परंपरा को आगे ले जाना चाहते हैं. रामचरितमानस पढ़ने से कौन रोक रहा है? बिल्कुल पढ़िए, लेकिन उसकी कुछ चौपाइयां है जिन पर आपत्ति है उन्हें बाहर करने की बात की है. 

लखनऊ के नाम को लेकर कही ये बात

मौर्य से जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लखनऊ को भगवान लक्ष्मण से जोड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लखनऊ राजा लखन पासी की राजधानी थी. उन्हीं के नाम पर यह लखनपुर था जो बाद में लखनऊ हुआ. लखनऊ नाम तो वैसे ही पूरी दुनिया में चर्चित है, उसे बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का ये संसदीय क्षेत्र रहा है. उन्होंने अपने कई भाषणों में कहा कि लखनऊ गंगा जमुनी तहजीब का केंद्र है.

योगी सरकार के विमुक्त जातियों का सर्वे कराने पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम कहते हैं सर्वे सबका क्यों नहीं कराते? जाति आधारित जनगणना करा लें सबका हो जाएगा. सिर्फ एक-दो का सर्वे क्यों? पिछड़ी जातियों के साथ सभी की जाति जनगणना करा लें. भाजपा सरकार जब से आई है वोट लेने के लिए आदिवासियों, दलितों को हिंदू कहती है. सत्ता में आने के बाद इनके आरक्षण का खात्मा कर देती है, इनका हक मार जाती है. इनकी आरक्षित जगहों पर अपने चहेतों को बैठा देती है. अगर इनकी मंशा साफ होती तो अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ों के आरक्षण पर डकैती नहीं पड़ती. 

ये भी पढ़ें-  Valentine's Day 2023: डिंपल यादव को देखते ही दिल दे बैठे थे अखिलेश यादव, विदेश से भेजते थे लव लेटर, एकदम फिल्मी है लव स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget