एक्सप्लोरर

UP Politics: 'भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था और न कभी बनेगा' बीजेपी पर निशाना साधते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या का बड़ा दावा

UP Politics News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने रायबरेली में अपने दौरे के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था और न कभी बनेगा.

Lok Sabha Election 2023: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या शामिल हुए. रायबरेली में मंडल आयोग के चेयरमैन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के जन्मदिन पर आयोजित जातिगत जनगणना के कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसका आयोजन शहर के फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में किया गया था. इस दौरान उन्होंने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा.

दरअसल कार्यक्रम के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और जूता कांड के आरोपी को भाजपाई तक बता दिया. उन्होंने सनातन धर्म पर हमला करने के सवाल पर कहा कि वो खुद सनातनी है और सनातन धर्म को महात्मा बुद्ध का धर्म बताया. हिन्दू राष्ट्र के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था और न कभी बनेगा.

'2024 का चुनाव बीजेपी को आइना दिखाएगा'

अपने एकदिवसीय रायबरेली दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाला 2024 का चुनाव उनको आइना दिखाएगा. उन्होंने आदे कहा 'सनातन धर्म की बात करना और सनातन धर्म की आलोचना करना यह मेरी आदत नहीं है लेकिन जो भारत को दो टुकड़ों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं, हिंदू-मुसलमान को अलग करने की बात कर रहे हैं मैं उनके विरोधी हूं.' 

उन पर जूता फेंके जाने वाली घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा 'मेरे ऊपर जूता फेंकना यह नीच सोच है, जिसका मैं ही नहीं सभी पार्टी के लोगों ने विरोध किया है.' उन्होंने सनातन धर्म को महात्मा बुद्ध का धर्म बताते हुए हिंदू राष्ट्र पर कहा कि भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था और ना कभी बनेगा.

'यूपी की जनता तय करेगी देश का प्रधानमंत्री'

आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 80 सीटों पर जीत का दावा करने की बात कहा कि 'वह तो आने वाला लोकसभा चुनाव तय करेगा और उत्तर प्रदेश की जनता तय करेगी की देश का प्रधानमंत्री कौन हो. समाजवादी पार्टी झूठे वादे नहीं काम पर विश्वास करती है और इसका सबूत हम 2024 के चुनाव के बाद जब सरकार बदलेगी तब पेश करेंगे.' उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद समाजवादी पार्टी उन सभी लाभकारी योजनाओं को धरातल पर लाएगी जो आज उद्योगपतियों के हाथों में हैं और उनके हाथ से निकलकर जनता के बीच में उसको दिया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: उन्नाव में 55 स्कूलों के टीचरों को नहीं मिलेगी इस महीने की सैलरी, जानिए क्या इसके पीछे का कारण 

नितीश कुमार उपाध्याय वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में बतौर Associate Producer कार्यरत हैं और लगभग चार वर्षों से संस्थान से जुड़े हुए हैं. इस समय वे डिजिटल असाइनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं. हाइपरलोकल कंटेंट आइडिएशन, ऑडियंस इंगेजमेंट स्ट्रैटेजी, वायरल वीडियो, ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान रखते हैं. चुनावी अवधि के दौरान, एबीपी न्यूज़ के लिए विशेष "पत्रकारों का एग्जिट पोल" प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी इनके पास रहती है. समय-समय पर ABPLIVE के लिए एंकरिंग और रिपोर्टिंग की भूमिका में भी नजर आते हैं. नितीश ने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली (AIMC) से मास कम्युनिकेशन में 2021 में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. साथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फैक्ट चेक और डिजिटल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- nitishu@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @nitishupadhyay_

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget