एक्सप्लोरर

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- इसबार होगा योगी सरकार का सूपड़ा साफ, रोजगार के मुद्दे पर कही ये बड़ी बात

UP Election: पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिरोजाबाद में बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि इस बार योगी सरकार का सूपड़ा साफ होने वाला है.

Swami Prasad Maurya In Firozabad: फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि इस बार योगी सरकार का सूपड़ा साफ होने वाला है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये लोग दावा तो सबका साथ सबका विकास का करते हैं लेकिन हकीकत में इन्होंने विकास नहीं किया बल्कि सत्यानाश कर दिया. 

यूपी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई. उन्होंने सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने की अपील करते हुए मंच से कहा कि ऐसी आंधी और तूफान चला है, जिसमें योगी की सरकार का सूपड़ा साफ होने वाला है. हमने 5 साल तक इनके साथ रहकर इनके असली चेहरे को देखा है. जो कहते हैं उसका उल्टा करते हैं. नारा दिया था सबका साथ सबका विकास. उसका उल्टा कर दिया, ना किया विकास कर दिया सत्यानाश.

स्वामी में बेरोजगारी के मुद्दे पर भी योगी सरकार को घेरा और कहा कि बीजेपी ने नौजवानों को नौकरियां देने का वादा किया था. नौकरी तो नहीं मिली नौकरी के नाम पर पुलिस की लाठियां खानी पड़ी, योगी सरकार में जो भी परीक्षा हुई, पेपर लीक हो गया और भर्ती भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. किसानों की बात करें तो किसानों के खिलाफ बिल लाए जिसने किसानों की कमर तोड़ने की कोशिश की.

मौर्य ने आरोप लगाया कि योगी अपनी जाति के लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं. एनकाउंटर भी जात देखकर करते हैं. अगर योगी जी की जाति का कोई अपराधी है वह बाहर नजर आता है और अन्य बिरादरी का कोई अपराधी है तो उसका सीधा एनकाउंटर होता है. ये जातिवादी हैं और अपनी जाति के अलावा किसी को पसंद नहीं करते इसलिए बारी-बारी सबके साथ धोखा करते हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: सिराथू में रिश्तों की अनूठी जंग, केशव प्रसाद मौर्य हैं बेटे तो पल्लवी भी कर रही हैं बहू होने का दावा

UP सरकार ने CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नोटिस वापस लिए, सुप्रीम कोर्ट को दी यह जानकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget