एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन की खबरों के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा एलान, दिल्ली में होगा 'विराट' सम्मेलन

Swami Prasad Maurya News: यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी टिप्पणियों को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं के रवैये से नाराज होकर 20 फरवरी को सपा से इस्‍तीफा दे दिया था.

Rashtriya Shoshit Samaj Party News: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन तय माना जा रहा है. जिसकी ऑफिशियल घोषणा जल्द हो जाएगी. इसी बीच सपा से इस्तीफा देने वाल पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी का दिल्ली में पहला सम्मेलन होगा, कल गुरुवार (22 फरवरी) को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का प्रतिनिधि सम्मलेन होगा.

तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रतिनिधि सम्मलेन में सुबह 11 बजे से ही शुभारंभ होगा. वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे. इसके साथ ही प्रमुख रूप से यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, महाराष्ट्र व गुजरात से आए लोग राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने वाले वरिष्ठ लोगों में कई पूर्व मंत्री और एक दर्जन से अधिक पूर्व विधायक शामिल होंगे.

बता दें कि हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव पद से स्वामी प्रसाद मौर्य ने त्यागपत्र दिया था. इसके एक सप्ताह बाद स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था. अखिलेश यादव को भेजे अपने इस्तीफे के लेटर में स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा था- "आपके नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ लेकिन 12 फरवरी को हुई वार्ता और 13 फरवरी को प्रेषित पत्र पर किसी भी प्रकार की वार्ता के लिए पहल नहीं करने के परिणामस्वरूप मैं सपा की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहा हूं."

बता दें कि यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस और सनातन धर्म के साथ-साथ अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी कई बार विवादित बयान दिए हैं. उनके इन बयानों के लेकर सपा नेताओं ने भी कई बार सवाल उठाए.

Farmers Protest: बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने शंभू बॉर्डर को बताया 'पाकिस्तान' का बॉर्डर, सरकार को भी दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget