एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य बना सकते हैं नई पार्टी, 22 फरवरी को कर सकते हैं एलान

Swami Prasad Maurya News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज़ चल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य जल्द कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं.

Swami Prasad Maurya News: समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. स्वामी प्रसाद मौर्य जल्द अपनी नई पार्टी बना सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव के रवैये से नाराज होकर मौर्य ये कदम उठा सकते हैं और 22 फरवरी को नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं. हालांकि इसे लेकर उनकी ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं. 13 फरवरी को जब सपा के तीनों राज्यसभा उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा उसके कुछ घंटों बाद ही उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था. मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक लंबा चौड़ा पत्र लिखते हुए पार्टी में उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया और पार्टी के अंदर से ही उनके ख़िलाफ हो रही बयानबाज़ी पर सवाल उठाए थे. 

सपा से नाराज़ है स्वामी प्रसाद मौर्य
सपा अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने साफ़ कहा था कि वो लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पार्टी के कई नेता उनके ख़िलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं, यही नहीं उन्होंने कहा कि जब एक राष्ट्रीय महासचिव कोई बयान देता है तो वो पार्टी का बयान होता है और मेरा बयान निजी हो जाता है.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अब गेंद अखिलेश यादव के पाले में है. देखना होगा कि वो मेरे ख़िलाफ़ बोलने वालों पर अंकुश कब लगाएंगे और कब कार्रवाई करेंगे. स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफ़े के बाद सपा की सहयोगी अपना दल कमेरावादी की नेता ने भी उनका समर्थन किया था. उन्होंने सपा अध्यक्ष पर पीडीए की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा मौर्य जैसे क़द के नेता के साथ ये व्यवहार ठीक नहीं है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफ़ा देने के बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर कई तरह के क़यास लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने भी उन्हें राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया था लेकिन वो इस यात्रा में शामिल नहीं हुए. इस बीच अब इस तरह के ख़बरें आ रही है कि वो नई पार्टी बना सकते हैं. 

Rajya Sabha चुनाव में कैसे होगी बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ की जीत? BJP प्रत्याशी ने बताया फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget