एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- गोमाता का दूध पीएं ताकि...

Swami Avimukteshwaranand: पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी मामले पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने नाराजगी जताई और कहा कि लोगों की बुद्धि में विकार आ गया है.

बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को आपत्तिजनक शब्द कहे जाने का मामला गरमाया हुआ है. इस पूरे विवाद पर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया है. 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि बुद्धि में विकार आ गया है. गोमाता का दूध पीएं ताकि बुद्धि शुद्ध हो और माताओं का अपमान करना छोड़ें. कोई भी नेता हो किसी की मां के ऊपर किसी के बाप के ऊपर जाने का किसी को अधिकार नहीं है. 

पीएम मोदी की मां को गाली देने पर बोले शंकराचार्य

शंकराचार्य ने कहा कि आप व्यक्तिगत आमने-सामने की लड़ाई लड़िए. किसी के माता-पिता पर क्यों जाते हैं? सबकी मां उसके लिए पूजनीय है और किसी की भी मां हम सब के लिए भी पूजनीय है. जो भी मां है वो हमारे लिए आदरणीय और पूजनीय है. भगवान ने भी कहा है कि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होते हैं. ये भारत की संस्कृति है. 

राजनीतिक लड़ाई व्यक्तिगत स्तर पर होनी चाहिए, इसके लिए माता-पिता जैसे पवित्र रिश्तों को निशाना नहीं बनाना चाहिए. इस तरह की टिप्पणियां न केवल निंदनीय हैं बल्कि समाज में नकारात्मकता भी फैलाती है. हमें सभी माताओं का सम्मान करना चाहिए. 

दरअसल ये पूरा विवाद बिहार में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में शुरू हुआ, जब कांग्रेस-आरजेडी के मंच पर से पीएम मोदी की मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि उस वक्त नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी यादव उस मंच पर मौजूद नहीं थे. 

पीएम मोदी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे पूरे देश की मां-बेटियों के अपमान से जोड़ दिया. उन्होंने कहा कि मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, उनका शरीर भी अब इस दुनिया में नहीं है. उन्हें मंच से गालियां दी गईं ये बहुत ही दुख, कष्ट और पीड़ा देने वाला है. पीएम मोदी के इस बयान के बाद अब ये विवाद और बढ़ता दिख रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget