एक्सप्लोरर

विदेशी युवतियों से बदसलूकी के आरोपी स्वामी आनंद गिरि को मिली क्लीन चिट, जल्द होगी वतन वापसी

महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में घिरे योग गुरु और निरंजनी अखाड़े के महंत आनंद गिरि को सिडनी की अदालत ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट ने आनंद गिरि का पासपोर्ट रिलीज करने का भी आदेश दिया है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। विदेशी युवतियों के साथ बदसलूकी के आरोप में आस्ट्रेलिया में कई दिनों तक जेल में बंद रहे निरंजनी अखाड़े के संत और चर्चित योग गुरु स्वामी आनंद गिरि को बड़ी राहत मिली है। आस्ट्रेलिया की अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है। इतना ही नहीं अदालत ने पुलिस को स्वामी आनंद गिरि का जब्त किया गया पासपोर्ट भी वापस करने को कहा है।

केस से बरी होने के बाद स्वामी आनंद गिरि के भारत लौटने का रास्ता साफ हो गया है। उम्मीद है कि वह हफ्ते भर के अंदर प्रयागराज वापस लौट आएंगे। प्रयागराज के संतों ने स्वामी आनंद गिरि को क्लीन चिट मिलने और उनके रिहा होने पर खुशी जताई है। स्वामी आनंद गिरि के गुरु और साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इसे सच की जीत करार दिया है।

विदेशी युवतियों से बदसलूकी के आरोपी स्वामी आनंद गिरि को मिली क्लीन चिट, जल्द होगी वतन वापसी

गौरतलब है कि निरंजनी अखाड़े के महंत, योग गुरु और गंगा सेना के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी आनंद गिरि प्रयागराज कुंभ मेले के समापन के बाद अप्रैल महीने में आस्ट्रेलिया में योग शिविर लगाने के लिए गए थे। वहां की दो युवतियों ने स्वामी आनंद गिरि पर गलत नीयत से छूने और मारपीट करने का आरोप लगाकर आस्ट्रेलियाई पुलिस में शिकायत की थी।

विदेशी युवतियों से बदसलूकी के आरोपी स्वामी आनंद गिरि को मिली क्लीन चिट, जल्द होगी वतन वापसी

आस्ट्रेलिया पुलिस ने दोनों युवतियों की शिकायत पर स्वामी आनंद गिरि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया था। इस मामले में दोनों युवतियों ने बाद में समझौता कर लिया था, जिसकी वजह से वहां की अदालत ने स्वामी आनंद गिरि को सभी आरोपों से बरी करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है।

स्वामी आनंद गिरि के गुरु और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक सभी आरोप फर्जी थे और यह हिन्दू धर्मगुरु को बदनाम करने के लिए लगाए गए थे। इस मामले में सच की जीत हुई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget