एक्सप्लोरर

UP News: आजम खान की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, सपा नेता ने यूपी सरकार पर लगाए हैं ये आरोप

UP Politics: आजम खान ने याचिका में कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार कथित तौर पर यूनिवर्सिटी के अधिग्रहण की तैयारी में है. उनका कहना है कि विश्वविद्यालय की दीवार गिराने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है.

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता आजम खान (Azam Khan) पर दर्ज कराए गए तीन नए एफआईआर पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)शुक्रवार को सुनवाई करेगा.आजम खान की ओर से सीजेआई यूयू ललित (CJI UU Lalit) की पीठ के समक्ष उनके वकील कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) ने बुधवार को इसका जिक्र किया था. सिब्बल ने इस मामले की सुनवाई का आग्रह किया था.उन्होंने कहा कि उन पर 87 केस पहले से दर्ज थे.इन मामलों में उन्हें मुश्किल से जमानत मिली है. अब नए केस बना दिए गए हैं.उनका कहना है कि जौहर यूनिवर्सिटी (Mohammad Ali Jauhar University) में नगर निगम की मशीन मिलने से लेकर कई बातें कही जा रही हैं. विश्विद्यालय की दीवार तोड़ दी गई है.इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है.सिब्बल की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को आजम खान की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई थी.आज इस याचिका पर सुनवाई होगी.

सपा नेता ने क्या दलील दी है

आजम खान के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि साप नेता पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा कुछ मामले राज्य सरकार और अन्य अथारिटी की ओर से भी दायर किए गए हैं. उनका कहना है कि अब यूनिवर्सिटी भी उनके पास से ले ली गई है. यूनिवर्सिटी की एक दीवार को भी गिरा दिया गया है. आजम खान ने अपनी याचिका में कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार कथित तौर पर यूनिवर्सिटी के अधिग्रहण की तैयारी में है. यूनिवर्सिटी के खिलाफ सरकार के अन्य अनुचित कार्यों को भी चुनौती दी गई है. 

जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना कब हुई थी

मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना रामपुर में 2006 में एक ट्रस्ट की ओर से की गई थी. इसके चांसलर आजम खान हैं. जौहर यूनिवर्सिटी से नगर पालिका की सफाई मशीन और मदरसा आलिया से चोरी हुई किताबें व फर्निचर भी जब्त किए गए है. इसके बाद ही स्थानीय अदालत से पुलिस ने यूनिवर्सिटी में सर्च अभियान चलाने की अनुमति मांगी थी.सपा विधायक आजम खान के खिलाफ भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे समेत विभिन्न आरोपों में करीब 90 मामले दर्ज हैं. वो करीब 27 महीने तक सीतापुर जेल में बंद रहे. इस साल की शुरुआत में उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था.

ये भी पढ़ें

UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप, बोले- हमारी दोस्ती का उन्होंने गलत फायदा उठाया इसलिए...

Uttarakhand News: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, CDS बनने पर परिवार ने यूं जताई खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget