एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, CDS बनने पर परिवार ने यूं जताई खुशी

Uttarakhand: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनिल चौहान को देश का प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का समाचार मिलते ही उनके पैतृक गांव गवाणा में जश्न मनाया गया. जानिये गांव वालों ने क्या कहा.

New CDS Anil Chauhan: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनिल चौहान (Anil Chauhan) को देश का प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का समाचार मिलते ही उनके पैतृक गांव गवाणा में जश्न मनाया गया. यहां से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में गुरुवार को अचानक रौनक बढ गयी और लोग चौहान के घर के आंगन में जमा होने लगे जहां उनके चचेरे भाई रहते हैं और इस मौके पर उन्होंने घर आने वाले लोगों का मिठाई खिला कर स्वागत किया. देवलगढ़ मोटर मार्ग पर स्थित गवाणा में लगभग 30 परिवार रहते हैं. रूद्रप्रयाग (Rudraprayag) से परिवार के साथ खुशी मनाने आयी चौहान की चचेरी बहन जयंती ने कहा, ‘यह हमारे लिए बहुत बड़ा क्षण है. मैं उनके सीडीएस बनने पर बहुत खुश हूं. ’

'उत्तराखंड का मान बढ़ा दिया'

चौहान से सात माह बड़ी जयंती ने कहा कि उनके साथ वह बचपन में खेलती थीं और उनके साथ बिताए समय की उनके पास बहुत सी यादे हैं. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के चचेरे भाई दर्शन सिंह चौहान (57) ने बताया कि चौहान सीधे और सरल व्यक्तित्व के धनी हैं और परिवार के लोगों के साथ अक्सर वे गढ़वाली भाषा में ही बात करते हैं. प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि आज उनके भाई ने गांव के साथ ही पूरा क्षेत्र और उत्तराखंड का मान बढ़ा दिया है.वर्ष 1981 में भारतीय सेना की 11 वीं गोरखा राइफल में भर्ती हुए चौहान का परिवार आज से लगभग 50 वर्ष पहले अपने गांव गवाणा से देहरादून चला गया था, लेकिन दिल्ली में रहने वाले उनके पिता सुरेंद्र सिंह चौहान( 95) का गांव से संपर्क बना हुआ है.

कोलकाता में ली थी प्रारंभिक शिक्षा

अठारह मई, 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल चौहान की प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता में हुई थी. उन्होंने परमाणु हमले के विनाशकारी प्रभाव पर आधारित एक किताब ‘आफ्टरमैथ ऑफ न्यूक्लियर अटैक’ लिखी है जो 2010 में प्रकाशित हुई थी. चौहान आखिरी बार जून 2016 में एक पूजा में शामिल होने गवाणा आए थे. गांव के युवा सूरज कपरवान ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने भारतीय सेना में भर्ती होने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए ऊंचाई सहित कुछ अन्य मानकों में ढील दी थी. उन्होंने उम्मीद जताई कि अब अनिल चौहान भी उत्तराखंड के युवाओं के लिए उस मानक को बरकरार रखेंगे.

लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को देश का दूसरा प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इससे पहले प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष रहे जनरल बिपिन रावत भी उत्तराखंड के पौड़ी जिले के ही रहने वाले थे. बीते वर्ष दिसंबर में एक हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया था.

UP Politics: अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा- हम आने वाले समय में इतिहास बनाएंगे

Watch: आजमगढ़ में अखिलेश यादव पर फिर बरसे ओम प्रकाश राजभर, राम और रामायण से रावण तक का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबकी समस्या पर होगी कार्रवाई, चिंता न करें', जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद
'सबकी समस्या पर होगी कार्रवाई, चिंता न करें', जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद
दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को दी हवा, कहा- 'जब संविधान बचेगा तभी...'
दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को दी हवा, कहा- 'जब संविधान बचेगा तभी...'
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'

वीडियोज

PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget