एक्सप्लोरर

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का रिव्यु पेटिशन से किनारा, AIMPLB दिसंबर में फाइल करेगा पेटिशन

राममंदिर को लेकर आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं करेगा। ये उन्होंने यहां आज हुई बैठक में लिया। वहीं दूसरी ओर आल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड दिसंबर में इस फैसले के खिलाफ अपनी याचिका देगा

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। अयोध्या पर आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड रिव्यु पेटिशन दाखिल नहीं करेगा। मंगलवार को हुई सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक में बहुमत से ये फैसला लिया गया। वहीं आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इसी मामले को लेकर दिसंबर में रिव्यु पेटिशन दाखिल करने की तैयारी में है।

8 में से 7 सदस्य बैठक में शामिल, 6 ने कहा नहीं दाखिल हो रिव्यु पेटिशन यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ज़ुफर अहमद फारुकी की अध्यक्षता में हुई बैठक एक घंटे से अधिक चली। बैठक में बोर्ड के 8 में से 7 सदस्य ही शामिल हुए। बोर्ड के सदस्य इमरान माबूद खान बैठक में शामिल नहीं हुए। शामिल हुए 7 सदस्यों में 6 ने रिव्यु पेटिशन दाखिल न करने की बात कही। जबकि 1 सदस्य अब्दुल रज़्ज़ाक खान ने रिव्यु पेटिशन फ़ाइल करने के पक्ष में बात रखी।

हम अपने स्टैंड पर कायम बोर्ड के अध्यक्ष ज़ुफर फारुकी ने कहा कि बहुमत की बात मानते हुए रिव्यु पेटिशन दाखिल न करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा की अधिकतर मुस्लिम संगठनों और पक्षकारों ने कहा था की जो भी फैसला आएगा उसे मानेंगे। हम उस स्टैंड से पीछे नहीं हटे।

5 एकड़ जमीन पर फैसला बाद में कोर्ट के निर्देश पर मिलने वाली 5 एकड़ जमीन पर बोर्ड ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। ज़ुफर फारुकी ने कहा की जिस 5 एकड़ की बात हो रही उसकी बहस हमने शुरू नहीं की थी। ज़मीन पर फैसले को लेकर अलग बैठक बुलाई जायेगी। उसकी तारीख अभी तय नहीं। उस पर विचार कर अपनी राय देने के लिए सदस्यों को अभी और समय की ज़रूरत है।

और यहां रिव्यु पेटिशन का पहला ड्राफ्ट तैयार वहीँ दुआरी तरफ अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड दिसंबर के पहले हफ्ते में रिव्यु पेटिशन दाखिल करने की तैयारी में है। रिव्यु पेटिशन का पहला ड्राफ्ट तैयार हो चुका है।मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जफरयाब जिलानी ने बताया की पहला संशोधित ड्राफ्ट आ चूका है।

कम्युनिटी हमारे साथ, हम उनकी तरफ से दाखिल कर रहे रिव्यु पेटिशन जफरयाब जिलानी ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के फैसले पर कहा की इस देश में सबको अपनी बात कहने की आज़ादी है। वो एक एसोसिएशन जिसे अपनी बात कहने की आज़ादी। सुन्नी बोर्ड के अध्यक्ष तो पहले दिन से कह रहे रिव्यु पेटिशन फ़ाइल नहीं करेंगे। जफरयाब ने कहा की हम जो कर रहे कम्युनिटी के बिहाफ पर कर रहे। कम्युनिटि हमारे साथ है, सुन्नी वक्फ बोर्ड के साथ कितने लोग हैं? जलसा बुला कर देख ले सब पता चल जायेगा कम्युनिटी किसके साथ और क्या चाहती है। उन्होंने कहा की जो बुद्धिजीवी सामने आये हैं वो 1986 से कहाँ थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget