एक्सप्लोरर

Sultanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत का मामला गरमाया, ननिहाल वालों ने लगाए गंभीर आरोप

Sultanpur News: सुल्तानपुर में किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. किशोर के ननिहाल वालों ने उसके दादा और परिवार के दूसरे सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाया है.

Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर (Sultanpur) में मंगलवार को किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ रहा है. शव के पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों ने शव को पुलिस स्टेशन (Police Station) के सामने रख दिया और प्रदर्शन किया. जिसके बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने परिजनों को काफी समझाने बुझाने के बाद शांत कराया और इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका. 

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा
ये मामला कूरेभार थानाक्षेत्र के बरौला गांव का है, जहां इसी गांव के रहने वाले जय उर्फ अभय यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उसका शव घर के बाहर बने एक छप्पर नुमा मड़हे में लटका मिला था. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. लेकिन पोस्टमार्टम के बाद अगले ही दिन परिजन शव को लेकर पुलिस थाने पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे. जिसकी वजह से अयोध्या प्रयागराज रोड पर जाम लग गया. 

ननिहालवालों ने लगाया गंभीर आरोप
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में ननिहाल वाले जो आरोप लग रहा है वो चौकाने वाला है. दरअसल मृतक अभय यादव के पिता की भी 2007 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद अभय के ननिहाल वालों ने उसकी मां अनीता की दूसरी शादी करवा दी जबकि अभय पिता के परिवार के साथ रहता था. ननिहाल वालों का आरोप है कि घरवाले आये दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे. मंगलवार को उन्होंने ही अभय के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी थी. जिसके बाद वो गांव पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दी. 
 
मृतक के ननिहाल का आरोप है कि जमीन-जायदाद के चक्कर में ही अभय की हत्या की गई है. इसके लिए उन्होंने मृतक के बाबा पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया और कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा. परिवार का आरोप है कि थाने की पुलिस भी आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है. 
 
पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
इस मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट कहकशा अंजुम ने कहा कि परिजनों द्वारा जो आरोप लगाया गया था, उनकी तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है, बाकी जो विधिक कार्रवाई होगी उसमें की जाएगी और सभी को समझा बुझाकर भेज दिया गया है. जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई होगी, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget