एक्सप्लोरर

UP News: प्रेमिका की शादी तय होने से प्रेमी हुआ नाराज, दिल्ली से सुल्तानपुर बुलाकर चाकू से किया वार, नहर में फेंका

Sultanpur Love Jihad: सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती दिल्ली में रहकर जॉब करती थी. रविवार को कनेहटी गांव के रहने वाले गौसू जमां ने उसे सुल्तानपुर बुलाया और चाकू से हमला कर दिया.

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश (UP) के सुल्तानपुर में कथित लव जिहाद (Love Jihad) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने पहले तो उसे दिल्ली से सुल्तानपुर बुलाया, फिर उसके गले पर वार कर नहर में फेंक दिया. गनीमत रही कि प्रेमिका बच गई, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस की आरोपी हमलावर से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में आरोपी और उसका भाई, दोनों गोली लगने से घायल हो गए. बहरहाल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. इसके साथ घायल प्रेमिका की स्थिति भी सामान्य बताई जा रही है.

दरअसल, बल्दीराय थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती दिल्ली में रहकर जॉब करती थी. रविवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के कनेहटी गांव के रहने वाले गौसू जमां ने उसे सुल्तानपुर बुलाया. रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उसे रिसीव किया और दिनभर उसके साथ टहलते रहे. इसी दौरान युवती ने अपनी शादी तय होने की बात गौसू जमां से बताई. इसके बाद गौसू जमां उसे धनपतगंज के हरौरा नहर के पास ले गया और चाकू से हमला कर उसे नहर में धक्का देकर मौके से फरार हो गया.

पीड़िता को जिला अस्पताल किया गया रेफर

इसके बाद किसी तरह नहर से युवती को निकाला गया और इलाज के लिए धनपतगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं सूचना पर पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर धनपतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी गौसू जमां की तलाश में जुट गई है. बीती रात मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना लगी कि गौसू जमां और उसका भाई बल्दीराय क्षेत्र में हैं.

दोनों भाइयों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमें

कई थानों की पुलिस ने दोनों की घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन, सरेंडर करने के बजाय दोनों भाइयों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस वाले तो बच गए लेकिन जवाबी फायरिंग में गौसू जमां और उसका भाई अफरोज गोली लगने से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सीएचसी बल्दीराय ले जाया गया है. पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों पर पुराना अपराधिक इतिहास है. सुल्तानपुर के साथ-साथ अयोध्या जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: बस्ती में प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी नेता को बनाया बंधक, धरने पर भी बैठे, इस बात से हैं नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget