एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: सपा में शामिल हुए बाहुबली चंद्रभद्र सिंह, अखिलेश यादव से की मुलाकात

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के बीच नेताओं का दल-बदल जारी है. हर पार्टी के नाराज नेता अपने लिए नया ठीकाना तलाश रहे हैं. अब एक और बाहुबली नेता समाजवादी पार्टी के साथ आ गए हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच बाहुबली नेता और पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव से मुलाकात की है. दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. खास बात यह है कि बीते दिनों ही बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने चंद्रभद्र सिंह पर जुबानी हमला बोला था.

चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह ने सपा का दामन थाम लिया है. चंद्रभद्र सिंह बीते कुछ दिनों के दौरान मेनका गांधी के निशाने पर रहे हैं. चंद्रभद्र सिंह बीते 2019 के लोकसभा चुनाव मेनका गांधी के खिलाफ उम्मीदवार थे. इसी चुनाव को याद करते हुए बीते दिनों बीजेपी सांसद ने कहा था कि पिछली बार मेरा मुकाबला एक आपराधिक छवि के प्रत्याशी से हुआ था.

मेनका गांधी का यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था. सूत्रों की मानें तो इस चुनाव में भी चंद्रभद्र सिंह सपा उम्मीदवार की मदद कर रहे थे. इसके बाद मेनका गांधी ने उनपर बिना नाम लिया जुबानी हमला बोला था.

Lok Sabha Election 2024: डुमरियागंज में सीएम योगी के सामने मंच पर गिरे BJP सांसद जगदंबिका पाल, देखें Video

इसौली से रहे चुके हैं विधायक
गौरतलब है कि चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह सुल्तानपुर के पूर्व विधायक रह चुके हैं. चंद्रभद्र सिंह सुल्तानपुर के इसौली से विधायक रह चुके हैं. इनके पिता इंद्रभद्र सिंह भी विधायक रहे चुके हैं. चंद्रभद्र सिंह अब अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. उनका क्षेत्र में काफी प्रभाव है और बाहुबली नेता के तौर पर जाना जाता है.

बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में चंद्रभद्र सिंह सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे. तब बीएसपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था. हालांकि इस चुनाव में मेनका गांधी ने जीत दर्ज की थी. लेकिन चंद्रभद्र सिंह ने मेनका गांधी को जबरदस्त टक्कर दी थी. इस चुनाव में मेनका गांधी ने केवल 14 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. बता दें कि सुल्तानपुर सीट पर वोटिंग 25 मई को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget