एक्सप्लोरर

जेल के कैदियों में खुदकुशी के मामले 40% तक बढ़े, मनोवैज्ञानिकों से कराई जा रही काउंसिलिंग

कोरोना काल के कारण बीते साल 2020 में जेल में बंद कैदियों में आत्महत्या के मामले 40 फीसदी तक बढ़ गए हैं.

लखनऊ: कोरोना काल जेल में बंद कैदियों के लिए बड़ा मुश्किल गुजरा. जेल की सीलनभरी चारदीवारी, अपनों से दूरी और अपराधबोध ने कैदियों की मनोदशा ऐसी बिगाड़ी की कई ने मौत को गले लगा लिया तो कई की मानसिक स्थिति गड़बड़ा गई. बीते साल जेल में खुदकुशी के मामले 40 फीसदी बढ़े हैं. कैदियों को ऐसे हालातों से बचाने के लिए जेल अधिकारी मनोवैज्ञानिकों का सहारा ले रहे हैं.

साल 2020 की शुरुआत से कोरोना ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था. मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन ने आम जनजीवन को प्रभावित किया तो सूबे की जेलों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिला. कैदियों से भरी जेलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए काफी संख्या में पैरोल दी गई लेकिन जो भीतर बचे वो सबसे दूर हो गए.

डिप्रेशन के कारण कर रहे आत्महत्या

कोर्ट बंद होने से पेशी के बहाने मिलने वाली खुली हवा से उन्हें वंचित होना पड़ा. परिवार और करीबियों से मिलना जुलना भी बंद हो गया. उनकी जिंदगी जेल के भीतर चारदीवारी तक सिमट गई. नतीजा, उन्हें अवसाद ने घेर लिया. तन्हाई, अपनों से दूरी, अपराध का पश्चाताप ऐसा हावी हुआ कि कई कैदियों ने मौत का रास्ता चुना लिया.

40 फीसदी तक बढ़े मामले

आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2019 में प्रदेश की जेलों में 20 लोगों ने खुदकुशी की थी, जबकि 2020 में यह संख्या बढ़कर 28 हो गई. बीते साल की तुलना में यह 40 फीसदी ज्यादा है. डीजी जेल बताते हैं कि खुदकुशी करने वाले कैदियों में ज्यादातर ऐसे थे जो पेशेवर अपराधी नहीं थे.

मौत को गले लगाने वालों में पैशन क्राइम करने वाले ही थे. ऐसे लोग जिन्होंने प्यार में कोई जुर्म कर दिया था या घर-परिवार के झगड़े में अपराध कर बैठे थे. इस तरह के कैदियों में अपराधबोध ज्यादा होता है और वह भावनाओं में आत्मघाती कदम उठा लेते हैं.

मनोवैज्ञानिकों से ली जा रही मदद

डीजी जेल आनंद के मुताबिक जेल में आत्महत्या करने वालों की संख्या बढ़ी है लेकिन जेल प्रशासन की सावधानी और सक्रियता के चलते खुदकुशी के मामले अन्य प्रदेशों से काफी कम हैं. उन्होंने बताया कि कैदियों की मनोदशा को मजबूत बनाए रखने के लिए उन्हें नियमित रूप से योग और ध्यान की प्रैक्टिस कराई जाती रही. मनोवैज्ञानिकों से उनकी काउंसिलिंग की भी व्यवस्था की गई है.

इसे भी पढ़ेंः पुलिस कस्टडी में दीप सिद्धू खोल रहा है लाल किले पर हुई हिंसा का राज, ये है इकबालिया बयान

झारखंड: घने जंगलों में NIA की तलाशी, विस्फोटक में इस्तेमाल होने वाली तार और जिलेटिन की छड़ें बरामद की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget