एक्सप्लोरर

सपा से गठबंधन पर 27 अगस्त को फैसला करेगी ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा

समाजवादी पार्टी विधानसभा उपचुनाव को देखते हुये चुनावी समीकरण साधने में लगी है। इस क्रम में वह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन कर सकती है। हाल ही में पार्टी मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख से मुलाकात की थी।

बलिया, एजेंसी। भाजपा से अलग होने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) सपा से गठबंधन को लेकर अगली 27 अगस्त को फैसला करेगी। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने रविवार को  समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक 27 अगस्त को लखनऊ में होगी, जिसमें सपा से गठबंधन को लेकर विचार करके निर्णय लिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पूरी संभावना है कि बैठक में सपा से गठबंधन को लेकर निर्णय कर लिया जायेगा। राजभर ने एक सवाल पर बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के आमंत्रण पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने हाल में उनसे मुलाकात की थी। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और जंगल राज के खिलाफ सपा और सुभासपा एक मंच पर आ सकती हैं। गौरतलब है कि सुभासपा ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था और उसे चार सीटों पर सफलता मिली थी। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था, मगर आरक्षण में आरक्षण तथा कुछ अन्य मुद्दों पर मतभेद होने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलेआम आलोचना करने पर राजभर को हाल में मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर दिया गया था। सुभासपा का पूर्वांचल के कुछ इलाकों में खासकर राजभर बिरादरी में दबदबा माना जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget