एक्सप्लोरर

शुगर मिल घोटालाः मायावती तक पहुंच सकती है जांच की आंच, जानिए क्यों ?

अब ईडी इस घोटाले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर सकती है और इसकी आंच बसपा प्रमुख मायावती तक भी पहुंचने की आशंका है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। 19 मई को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होना है। सभी पार्टियां चुनाव मैदान में हैं लेकिन, इस सबके बीच बसपा प्रमुख मायावती की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। यूपी में बसपा के शासनकाल के दौरान बेची गई चीनी मिल के मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब चीनी मिल घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच प्रवर्तन निदेशालय को सौंप दी गई है। घोटाले की जांच कर ही सीबीआई को इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दस्तावेज मिले थे। जिन्हें ईडी को सौंप दिया गया है। अब ईडी इस घोटाले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर सकती है और इसकी आंच बसपा प्रमुख मायावती तक भी पहुंचने की आशंका है।

ये चीनी मिल घोटाला है क्या दरअसल 2010-11 के दौरान 21 चीनी मिलें बेची गईं। मिलों को बेचने के लिए घाटे का हवाला दिया गया। इन मिलों में देवरिया, बरेली, हरदोई, कुशीनगर की मिलें भी शामिल थीं। आरोप है कि इन्हें बेचने से 1179 करोड़ रुपयों के नुकसान हुआ।

मोदी पर हमलावर माया जब ये चीनी मिलें बेची गईं, उस दौरान बसपा की सरकार में मायावती सूबे की मुख्यमंत्री थीं। अब लोकसभा चुनाव के दौरान इस मामले के तूल पकड़ने को लेकर मायावती ने सवाल उठाए। माया लगातार पीएम मोदी पर हमलावर हैं। आज भी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला। मायावती ने कहा, 'पीएम श्री मोदी सरकार की नैया डूब रही है, इसका जीता-जागता प्रमाण यह भी है कि आरएसएस ने भी इनका साथ छोड़ दिया है व इनकी घोर वादाखिलाफी के कारण भारी जनविरोध को देखते हुए संघी स्वंयसेवक झोला लेकर चुनाव में कहीं मेहनत करते नहीं नजर आ रहे हैं जिससे श्री मोदी के पसीने छूट रहे हैं।'

कुछ यूं शुरू हुआ मामला 2018 में सीएम योगी ने चीनी मिल घोटाले की जांच CBI से कराने की सिफारिश की थी। जिसके बाद CBI ने केस दर्ज कर जांच शुरू भी कर दी। अप्रैल 2019 के आखिरी हफ्ते में CBI लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने इस मामले में FIR दर्ज की। जिसके बाद CBI को मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दस्तावेज मिले। जाहिर है कि, चीनी मिल से जुड़े इस घोटाले में मायावती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं लेकिन, देखने वाली बात ये होगी कि, चुनाव पर इसका क्या असर पड़ता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget