एक्सप्लोरर

Suar Bypoll: स्वार उपचुनाव के तारीख की घोषणा के बाद उम्मीदवारों पर बैठकें शुरू, BJP से किसके नाम की चर्चा?

UP Bypolls: उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गई है. दोनों सीटों पर 10 मई को चुनाव कराए जाएंगे. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Rampur Elections: यूपी के रामपुर (Rampur) की स्वार विधानसभा सीट (Suar Assembly Seat) पर उपचुनाव की तारीखों का एलान होते ही तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. यह सीट सपा नेता अब्दुल्ला आज़म (Abdulla Azam) को कोर्ट से सजा होने के बाद रिक्त हुई थी. अब बीजेपी (BJP), समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party), अपना दल (Apna Dal) और पीस पार्टी (Peace Party) ने चुनाव में उतरने का एलान कर दिया है तो बसपा और कांग्रेस (Congress) की घोषणा का लोगों को इंतज़ार है. बीजेपी से फ़िल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयप्रदा (Jaya Prada) के नाम की चर्चा है तो अपना दल (Apna Dal) से नवाब हैदर अली खान उर्फ हमजा मिया ने चुनाव मैदान में उतरने का मन बना लिया है.

वहीं समाजवादी पार्टी ने भी जल्द ही अपने प्रत्याशी की घोषणा का एलान किया है. इस बार आज़म खान और अब्दुल्लाह आज़म चुनाव लड़ नहीं सकते. ऐसे में आज़म खान के विरोधी खेमे में जोश दिखाई दे रहा है. रामपुर से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने इस उप चुनाव में भी बीजेपी प्रत्याशी की जीत का दावा करते हुए यहां कमल खिलने का दावा कर दिया है. 

सपा के लिए जिताऊ प्रत्याशी खड़ा करना चुनौती
अपना दल और बीजेपी गठबंधन ने पिछले विधानसभा चुनाव में नवाब हैदर अली उर्फ हमजा मिया को इस सीट पर प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह सपा के अब्दुल्लाह आज़म से चुनाव हार गए थे. वर्ष 2008 के मुरादाबाद के छाजलैट थाने से जुड़े एक मामले में अब्दुल्लाह आज़म को दो साल की सजा और तीन हजार का जुर्माना हुआ था जिसके बाद उनकी विधान सभा सदस्यता रद्द हो गई थी और अब वह चुनाव भी नहीं लड़ सकते. ऐसे में आज़म परिवार और समाजवादी पार्टी के सामने इस सीट पर जिताऊ प्रत्याशी खड़ा करना एक चुनौती है. पीस पार्टी जैसे छोटे दल ने भी मुस्लिम बहुल सीट होने के कारण इस बार उपचुनाव में प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान कर दिया है. बता दें कि स्वार के अलावा छानबी सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें -

Meerut: 'सॉरी भाई...हमारी मजबूरी है चोरी करना...हमें माफ कर देना', चिट्ठी छोड़कर सामान उड़ा ले गए शातिर चोर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget