एक्सप्लोरर

Suar Bypoll 2023: स्वार विधानसभा पर सियासी घमासान, क्या एक बार फिर प्रत्याशी होगा नवाब खानदान?

UP Bypoll 2023: स्वार विधानसभा में अपनी दावेदारी रखते हुए अपना दल जिलाध्यक्ष घनवीर सिंह संधू ने कहा कि अगर पार्टी का आदेश होगा कि जिलाध्यक्ष को चुनाव लड़ना है तो हम भी तैयार बैठे हैं.

Rampur News: रामपुर (Rampur) के सियासी गलियारों में एक बार फिर नवाब खानदान के नाम की चर्चा हो रही है क्योंकि रामपुर की स्वार विधानसभा (Suar Assembly) में एक बार फिर उपचुनाव होने जा रहे हैं. दरअसल, सपा विधायक अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) को मुरादाबाद कोर्ट से छजलेट प्रकरण में 2 साल की सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने से खाली हुई विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं जिसको लेकर दूसरी बार बीजेपी समर्थित अपना दल अपनी दावेदारी को मजबूत दिखाता नजर आ रहा है.

दरअसल, हाल ही में कार्यकर्ता सम्मेलन और बीते दिन कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का रामपुर दौरा यह दर्शा रहा है कि स्वार विधानसभा के उपचुनाव में एक बार फिर अपना दल दावेदारी कर सकता है. बहरहाल इसको लेकर आशीष पटेल ने गोलमाल शब्दों में यह बात तो साफ कर दी कि प्रत्याशी एनडीए अपना दल और निषाद पार्टी गठबंधन का होगा, लेकिन निश्चित तौर पर अपना दल एस के नेताओं के लगातार चल रहे दौरे और तैयारियां इस ओर इशारा कर रही हैं कि प्रत्याशी अपना दल का ही होगा. 

जिलाध्यक्ष ने कही ये बात
सूत्रों के मुताबिक, हैदर अली खान उर्फ हमज़ा मियां को दोबारा चुनावी मैदान में उतारने की बात भी सामने आई जिस पर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष  घनवीर सिंह संधू ने जानकारी न होने की बात कही. वहीं उन्होंने नवाब खानदान को प्राथमिकता देने की बात का भी खंडन किया, उन्होंने कहा कि जनता जिसे चाहेगी नवाब बना देगी. इसके अलावा अपनी दावेदारी रखते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर पार्टी का आदेश होगा कि जिलाध्यक्ष को चुनाव लड़ना है तो हम भी तैयार बैठे हैं. वहीं स्वार विधानसभा उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है जिसके तहत 13 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 10 मई को मतदान होगा. इसी के साथ 13 मई तक इस चुनाव के परिणाम सबके सामने होंगे.

'जनता जिसको भी चाहे नवाब बना दे'
रामपुर के जिलाध्यक्ष घनवीर सिंह संधू ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, यह अभी हमारी जानकारी में नहीं है और नवाब हैदर अली खान भी आम कार्यकर्ता हैं.  पार्टी के जैसे हम लोग हैं सारे लोग वर्कर हैं किसी का भी टिकट हो सकता है. अनुप्रिया पटेल का भी  टिकट हो सकता है और जितने आवेदक है, मैं भी उसी लाइन में हूं अगर पार्टी ने कह दिया कि अध्यक्ष चुनाव लड़ेंगे तो मैं भी चुनाव लड़ सकता हूं.जिला अध्यक्ष घनवीर सिंह ने कहा कि उनके पूर्वज नवाब रहे हैं लेकिन अब तो जनता नवाब है, जनता जिसको भी चाहे नवाब बना दे. स्वार विधानसभा से एमएलए बना दे, मिनिस्टर बना दे, एमपी बना दे. उनका खिताब नवाब का जरूर है, लेकिन नवाब तो जनता बनाती है.

जिलाध्यक्ष घनवीर सिंह संधू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुझे 2017 में जिले में काम करने के लिए लगाया था तो यहां कोई भी आदमी नहीं था. अपना दल के डॉक्टर सोनेलाल पटेल के टाइम के कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी जरूर थे जो कि निष्क्रिय हो चुके थे. हमने उनमें ऊर्जा भरी, पुराने लोगों के साथ नए लोगों को जोड़ा, दिन-रात पब्लिक के बीच कार्य किया. कोरोना मैं भी हम लोग काम करते रहे और पार्टी को खड़ा कर दिया. जिले में आज पार्टी बहुत मजबूत है. उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी लड़ाएगी जिसको भी कैंडिडेट बनाएगी हम लोग उसको लड़ाएंगे.

यह भी पढ़ें:-

UP Nikay Chunav 2023: पल्लवी पटेल के बाद क्या अलग होंगे जयंत चौधरी और अखिलेश यादव? इस बात से बेहद नाराज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget