एक्सप्लोरर

प्रयागराज: प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, आईटी संस्थान में मचा हड़कंप

प्रयागराज के मशहूर मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर पर एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद संस्थान में हड़कंप मचा है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। देश के नामी आईटी संस्थानों में शुमार प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एमएनएनआईटी में रिसर्च कर रही छात्रा ने संस्थान के एक प्रोफ़ेसर पर छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न के गंभीर व सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। प्रोफेसर पर लगे आरोपों के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया है। संस्थान ने छात्रा द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर जांच बैठा दी है। जांच का जिम्मा संस्थान के आंतरिक मामलों की पड़ताल करने वाली ग्रीवांस सेल को सौंपा गया है। ग्रीवांस सेल ने शिकायतकर्ता छात्रा का बयान दर्ज करने के बाद उससे मोबाइल फोन पर आने वाली कॉल्स व मैसेज की डिटेल्स मांगी है तो साथ ही आरोपी प्रोफ़ेसर को नोटिस जारी कर उसे अपना पक्ष रखने को कहा है। संस्थान ने इस मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सख्त कदम उठाए जाने की बात कही है।

संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर मनोज गोरे के मुताबिक यह बेहद गंभीर मामला है और आरोप सही पाए जाने पर न सिर्फ प्रोफेसर को सस्पेंड कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि मामला पुलिस को भी ट्रांसफर किया जाएगा। उनका कहना है कि इस मामले में शुरुआती जांच तीन दिनों में पूरी हो जाने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि देश के नामी आईटी संस्थानों में शुमार प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी से रिसर्च कर रही एक छात्रा ने शुक्रवार को डायरेक्टर आफिस और सिक्योरिटी आफिसर को लेटर देकर संस्थान के ही एक प्रोफ़ेसर पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए। शिकायत में कहा गया है कि प्रोफ़ेसर न सिर्फ उसे फोन व मैसेज के जरिये अश्लील बातें करते हैं, बल्कि दबाव डालकर उसे बेवजह देर तक अपने पास बिठाते हैं और आपत्तिजनक व्यवहार करते हैं। प्रोफ़ेसर उससे गलत हरकतें करते हैं, जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है।

शिकायतकर्ता छात्रा ने प्रोफ़ेसर से खतरे की आशंका भी जताई है। आरोपी प्रोफ़ेसर ने ABP गंगा से फोन पर की गई बातचीत में सफाई पेश करते हुए खुद को बेगुनाह बताया है और कहा है कि इस तरह के आरोपों से वह खुद भी हैरान हैं। वह छात्रा को बेटी की तरह मानते हैं, क्योंकि शिकायतकर्ता छात्रा उनकी बेटी के साथ पढ़ती थी और इसी वजह से अक्सर उनके घर आती थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget