एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर SC की रोक, केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं'

Gyanvapi Masjid ASI Survey: सुप्रीम कोर्ट का आदेश मुस्लिम पक्ष के लिए राहत मानी जा रही है. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी मुद्दे (Gyanvapi Case) को आस्था का विषय बताया.

Gyanvapi Mosque Case: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सर्वे करने से रोक दिया है. देश की सबसे बड़ी अदालत का आदेश 26 जुलाई बुधवार की शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा. ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन देखने वाली अंजुमन समिति ने वाराणसी जिला अदालत के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. मामले की सुनवाई के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे को रोकने का आदेश पारित किया.

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं- केशव प्रसाद मौर्य

बता दें कि 21 जुलाई को वाराणसी कोर्ट की तरफ से आए फैसले के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की 30 सदस्यीय टीम आज सात बजे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे करने पहुंच गई थी. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं. उन्होंने कहा कि शिव ही सत्य हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने नसीहत दी कि अदालत के आदेश से हो रही कार्रवाई में बाधा नहीं डालना नहीं चाहिए. उन्होंने ज्ञानवापी मुद्दे को आस्था का विषय बताया. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट जाने का मौका दिया गया है.

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

अंजुमन कमेटी की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील हुजैफा अहमदी का कहना था कि सर्वे के खिलाफ अपील करने का मौका नहीं मिला. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सर्वे पर रोक के बाद अब फोकस इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ हो गया है. 26 जुलाई की शाम 5 बजे तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण नहीं कर सकेगी. सुप्रीम कोर्ट का आदेश मुस्लिम पक्ष के लिए राहत मानी जा रही है. ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का ASI से सर्वेक्षण कराए जाने के मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल सुनवाई हो सकती है. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए काशी में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने का दावा किया है. 

Sawan 2023: सावन के तीसरे सोमवार पर अयोध्या में प्रशासन ने शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, तस्वीरों में कैद अद्भुत नजारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget