एक्सप्लोरर

जिला अस्पताल में महिला आयोग की सदस्य के औचक निरीक्षण से हड़कंप, गायब डॉक्टरों को लगाई फटकार

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. कई कमियां मिलने पर उन्होंने डॉक्टरों को फटकार लगाई.

State Women Commission Member Hospital Visits: बलरामपुर (Balrampur) जिले में स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय (District Hospital) में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता बंसल (Sunita Bansal) के औचक निरीक्षण में खुल गई. डॉक्टरों के गायब रहने व ऑपरेशन के नाम पर गर्भवती से 4 हजार रुपये लिए जाने की शिकायत पर सुनीता बंसल भड़क उठी. उन्होंने गायब मिले सीएमएस प्रवीण कुमार व मरीज को बाहरी जांच एवं दवा लिखने वाले बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर नितिन चौधरी को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने सीएमओ डॉ सुनील कुमार को प्रसूता का पैसा उसे वापस कराने का भी निर्देश दिया.

दरअसल, सुनीता बंसल औचक निरीक्षण के लिए पहुंची थी. इस दौरान उन्हें सीएमएस प्रवीण कुमार गायब मिले. डॉ. एपी मिश्र समेत कई चिकित्सकों की कुर्सी खाली थी. जब कि मरीज सुबह 8 बजे से डॉक्टर के आने इंतजार कर रहे थे. अस्पताल का नजारा देखकर वो भड़क उठी. सुनीता बंसल ने अटेंडेंस रजिस्टर चेक करते हुए सीएमएस को फोन कर बुलवाया. साथ ही सीएमओ डॉ सुशील कुमार को भी मौके पर बुलाकर अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार की जानकारी दी. 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अस्पताल में सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन चिकित्सक व कर्मचारी सरकार को बदनाम करने के लिए भ्रष्टाचार फैला रहे हैं. यदि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो गर्भवती महिलाओं को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था की जाए. जिसका पैसा अस्पताल प्रशासन को अदा करना होगा. साथ ही किसी भी मरीज को बाहरी जांच व दवा न लिखी जाए. सुनीता बंसल ने डॉ नितिन चौधरी व डिलीवरी प्वाइंट की इंचार्ज को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी अपनी आदत सुधारें. अस्पताल आने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है ऐसा ना करने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: AAP ने यूपी चुनाव के लिए किया बड़ा एलान, 300 यूनिट तक घरेलू बिजली मिलेगी मुफ्त

Chardham Yatra 2021: चारधाम यात्रा से रोक हटी, इन शर्तों के साथ दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget