एक्सप्लोरर

UP Politics: शिवपाल-अखिलेश यादव की मुलाकात पर मंत्री मयंकेश्वर सिंह बोले- 'सपा का अंदरुनी मामला, मजबूत विपक्ष जरूरी'

UP Politics News: यूपी में मयंकेश्वर शरण सिंह ने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की मुलाकात से लेकर शफीकुर्रहमान बर्क की बसपा से गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अपने चाचा और सपा विधायक शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) से मुलाकात पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह (Mayankeshwar Sharan Singh) ने कहा कि यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है. वह विपक्षी दल है, विपक्षी दल को मजबूत भी होना चाहिए लेकिन मुझे नहीं लगता कि आज की परिस्थिति में उत्तर प्रदेश में कोई बीजेपी से लड़ने की कोशिश में भी हो. शिवपाल यादव की चाहे जिस तरह की भूमिका हो, लेकिन जब जमीन पर लड़ने की क्षमता कोई पार्टी खो देती है तो फिर उस पार्टी का वजूद अपने आप धीरे-धीरे खत्म हो जाता है.

वहीं, अखिलेश यादव के केसीआर की महारैली में जाने पर मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनके मिलने से आने वाली राजनीति में कोई प्रभाव पड़ेगा. केसीआर उत्तर प्रदेश में प्रभाव जीरो है वैसे ही अखिलेश यादव का तेलंगाना में प्रभाव जीरो है. जहां तक बात थर्ड फ्रंट की है तो ऐसा कोई फ्रंट तैयार नहीं होगा. मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि बीजेपी निश्चिंत है, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंट नहीं. हम जमीन पर काम करने वाले लोग हैं. बीजेपी का चाहे बड़ा नेता हो या छोटा नेता, सब किसी ना किसी एक पन्ने का प्रमुख होता है. प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, गृहमंत्री तक किसी पन्ने के प्रमुख हैं और वह काम उनको भी करना पड़ता है. छोटे से छोटा कार्यकर्ता और शीर्ष नेतृत्व वह सब अपने काम में पूरी तरीके से लगे रहते हैं.

बर्क के बयान पर मयंकेश्वर शरण सिंह ने दी यह प्रतिक्रिया
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बसपा अध्यक्ष मायावती को लेकर दिए बयान पर कहा, 'मुझे नहीं लगता सपा बसपा का कोई गठबंधन होने जा रहा. लेकिन अगर हो भी जाए, सब साथ मिलकर भी लड़े, तो भी हम लोग तैयार हैं. बीजेपी के लोग हमेशा चाहे चुनाव हो या ना हो, 24 घंटे काम करने वाले लोग हैं. इसलिए हम लोग हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. बसपा की 2024 को लेकर चल रही तैयारी और कार्यकर्ता सम्मेलनों पर मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि बीजेपी भी कैडर बेस पार्टी है और बसपा भी कैडर बेस पार्टी है. बसपा का कैडर है और इससे इनकार नहीं किया जा सकता. अब जनता क्या सोच रही इसको लेकर हम पूरा कॉन्फिडेंट हैं. जनता पीएम मोदी, सीएम योगी के नेतृत्व से संतुष्ट है.

ये भी पढ़ें -

Meerut: अलग किए गए याकूब कुरैशी और बेटे, दूसरे कारागर में शिफ्ट, मेरठ जेल में मिल रहा था VIP ट्रीटमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget