एक्सप्लोरर

Mission 2024: सपा की प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द होगा एलान, अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

UP Politics: सपा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के अलावा उत्तम पटेल और शिवपाल सिंह यादव की अहम भूमिका मानी जा रही है. लखनऊ में टीम के स्वरूप और चेहरों पर मंथन हुआ.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी भी जुट गई है. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल के साथ सपा मुख्यालय में बैठक की. बैठक में प्रदेश की नई टीम के जल्द घोषणा करने का फैसला लिया गया. बताया जा रहा है कि आलाकमान संगठन के गठन का काम जल्दी पूरा करना चाहता है. बैठक में प्रदेश की टीम के स्वरूप और चेहरों पर भी मंथन हुआ.

सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में जातीय संतुलन साधने के लिए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है. नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद बीजेपी समेत विपक्षी पार्टियों की नजर 2024 के महासंग्राम पर है. रणनीति के स्तर पर समीकरणों को नए सिरे से बुना जा रहा है.

2024 के महासंग्राम की सपा ने कसी कमर

सपा ने भी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करने अगली बैठक 29 मई को बुलायी है. 29 मई को आयोजित बैठक की अध्यक्षता सपा मुखिया अखिलेश यादव करेंगे. बैठक में सभी जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों को बुलाया गया है. अखिलेश यादव के सामने सबसे बड़ी चुनौती बगावत और गठबंधन है. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में सपा की हार का कारण बागी और भीतरघात बताए जा रहे हैं. अखिलेश यादव पिछले लोकसभा चुनाव में गठबंधन का नतीजा भी देख चुके हैं.

इन मुद्दों पर चुनौतियों का करना होगा सामना

मायावती की बसपा के साथ गठबंधन कर समाजवादी पार्टी ने लोकसभा की पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी. आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भी सपा को हार का सामना करना पड़ा. सपा के मजबूत हाथ से बीजेपी दोनों सीटें छीनने में कामयाब रही. बीजेपी की नजर अब समाजवादी पार्टी का मजबूत किला मैनपुरी पर है. मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव को मुलायम सिंह यादव की सहानुभूति का फायदा मिला. 2024 के महासंग्राम में बीजेपी ने मिशन मैनपुरी को पूरा करने के लिए जोर लगा दिया है. 

UP Politics: आजम खान के उत्पीड़न को लेकर आर-पार के मूड में सपा, आज डीएम से मिलेगा 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget