एक्सप्लोरर

बेहद खास है एसबीआई के ये नया एप, घर बैठे ले सकते है कई तरह की सुविधाएं, करना होगा ये काम

एसबीआई के क्विक ऐप को को एंड्रॉयड, विंडोज, iOS और ब्लैकबेरी के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। जब एक बार यह ऐप आपके फोन में इन्स्टॉल हो जाता है तो इस्तेमाल के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान करता है। इन्हीं में से एक सुविधा है एसबीआई का हेल्पलाइन, जिसका नाम एसबीआई क्विक रखा गया है। एसबीआई क्विक की सेवा आप SMS या एक मिस्ड कॉल के माध्यम से शुरू कर सकते हैं।

इस सुविधा की मदद से एसबीआई ग्राहक अकाउंट बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट, चेक बुक के लिए आवेदन, पिछले 6 महीने का अकाउंट बैलेंस, होम लोन और एजुकेशन लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एसबीआई ने इस ऐप में कुछ और फीचर्स को जोड़ा जा रहा है, जैसे बैंक छुट्टी का कैलेंडर।

बेहद खास है एसबीआई के ये नया एप, घर बैठे ले सकते है कई तरह की सुविधाएं, करना होगा ये काम

इस नए फीचर्स की मदद से ग्राहक अपने राज्य के आधार पर बैंक छुट्टी के बारे में पता कर सकते हैं। इस फीचर के तहत सभी राज्यों, यूनियन टेरेटरी और सर्कल के आधार पर छुट्टी की लिस्ट होगी।

हाल ही में एसबीआई ने इस बारे में एक ट्वीट कर जानकारी दी थी। इस ट्वीट में लिखा गया था, 'SBI Quick App' की मदद लेकर आसानी से अपने क्षेत्र में बैंक की छुट्टी के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आप अपने बैंक से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में बस एक ही ऐप से प्राप्त कर सकते हैं।'

आप एसबीआई के इस क्विक ऐप को को एंड्रॉयड, विंडोज, iOS और ब्लैकबेरी के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। जब एक बार यह ऐप आपके फोन में इन्स्टॉल हो जाता है तो इस्तेमाल के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। आप SMS या मिस्ड कॉल के जरिए भी सुविधाओं के लिए कम्युनिकेट कर सकते हैं।

इन सुविधाओं का उठा सकते हैं लाभ

एसबीआई क्विक सर्विस के तहत आप अकाउंट बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं। विशेष परिस्थिति में एटीएम कार्ड (ATM CARD) ब्लॉक कर सकते हैं। कार या होम लोन के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा स्कीम, ईमेल के जरिये अकाउंट स्टेटमेंट, एजुकेशन लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट, ग्रीन पिन जेनरेट भी कर सकते है।

बेहद खास है एसबीआई के ये नया एप, घर बैठे ले सकते है कई तरह की सुविधाएं, करना होगा ये काम

बैलेंस की जानकारी ऐसे करें अपने अकाउंट में मौजूद राशि के बारे में जानना है तो इसके लिए 09223766666 नंबर पर मिस्ड कॉल दें या मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें BAL और इसे 09223766666 पर भेज दें।

एटीएम कार्ड ऐसे कराएं ब्लॉक अगर आपका एटीएम कार्ड खो गया या चोरी हो गई तो आप इसे ब्लॉक करा सकते हैं। इसके लिए मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें BLOCK फिर एक स्पेस दें और अपने एटीएम कार्ड के अंतिम 4 डिजिट टाइप करें और इसे 567676 पर भेज दें।

कार लोन या होम लोन लेना हो तो ये करें अगर आपको कार लोन या होम लोन लेने के लिए अप्लाई करना है तो इसके लिए आप मैसेज बॉक्स में CAR या HOME टाइप करें और इसे 567676 या 09223588888 पर भेज दें।

ऐसे मिलेगा मिनी स्टेटमेंट मिनी स्टेटमेंट के लिए 09223866666 पर मिस्ड कॉल देकर अंतिम पांच ट्रांजेक्शन की डिटेल ले सकते हैं या मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें MSTMT और इसे 09223866666 पर भेज दें।

ऐसे करें चेकबुक के लिए आवेदन इसके लिए आपको 'CHQREQ' लिखकर पर 09223588888 भेजना होगा. इसके बाद आपको एक SMS भेजा जाएगा. इस एसएमएस के जवाब में आपको 'CHQACC <space> Y <space> SMS से प्राप्त हुआ 6 डिजिट का नंबर' लिखकर 2 घंटे के अंदर 09223588888 पर भेजना होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज
UP बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, योगी सरकार के प्रयासों मिली नई गति
UP बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, योगी सरकार के प्रयासों मिली नई गति
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget