एक्सप्लोरर

Asad Ahmed: 'फरमान आया और बच्चे को कोल्हू में पेर दिया', असद अहमद के एनकाउंटर पर बोले एसटी हसन

Atiq Ahmed Son: सपा सांसद ने कहा, "हमारे देश में न्यायिक सिस्टम है. पुलिस का काम है अपराधियों को पकड़ कर अदालत के हवाले करे. फैसले अदालत लेती है, लेकिन आज पुलिस खुद फैसले लेने लगी है.''

Asad Ahmed Encounter: अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed) के एनकाउंटर में मारे जाने के पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉक्टर एसटी हसन (ST Hasan) ने भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि "हम तानाशाही की तरफ बढ़ रहे हैं. राजा महाराजाओं वाला फरमान आया और बच्चा कोल्हू में पिरवा दिया गया." उन्होंने कहा कि इस मामले की ज्यूडिशियल इंक्वायरी (Judicial Inquiry) होनी चाहिए.

मुरादाबाद के सपा सांसद डॉक्टर एस टी हसन ने कहा की उमेश पाल हत्याकांड एक जघन्य अपराध था. ऐसे अपराध एक सभ्य समाज में नहीं होने चाहिए. इसके जो भी दोषी हैं उन्हें कानून के हिसाब से सजा मिलनी चाहिए. हमारे देश में एक न्यायिक सिस्टम है. पुलिस का काम है कि वो अपराधियों को पकड़ कर अदालत के हवाले करे, फैसले अदालत लेती है, लेकिन आज के समय में पुलिस खुद फैसले लेने लगी है. इसलिए हमें ऐसा लगता है कि हम हिटलर शाही की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं.

राजा महाराजाओं वाला सिस्टम लौट आया है- एसटी हसन

एसटी हसन ने कहा, "राजा महाराजाओं वाला सिस्टम लौट आया है कि फरमान आता था और जन बच्चा कोल्हू में पिरवा दिया जाता था. न्यायपालिका को नजरअंदाज कर किसी को सजा देना यह सरकार का काम नहीं है. सरकार को वह तरीके अपनाने चाहिए जो कानून के हिसाब से सही हैं. माफिया को मिट्टी में अगर मिलाना है तो अदालते मिलायें. सरकार किसी को मिट्टी में नहीं मिला सकती. यह सरकार का काम नहीं है. सरकार तो अपराधी को पकड़कर अदालत के हवाले करे और फिर चाहे तो अदालत उसे फांसी की सजा दे."

सपा सांसद ने कहा कि जितने भी जघन्य अपराध होते हैं जिनमें मौत तक की सजा हो सकती है उन्हें अदालते सजा दें. इस तरह से एनकाउंटर न करें. एसटी हसन ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने जो भी कहा वो सही कहा है. हालात और जिस तरह की इंजरी उसे हुई है उससे यही लगता है कि ये एनकाउंटर फर्जी है. सपा सांसद ने इसकी ज्यूडिशियल जांच की मांग की और कहा कि ये पता चलना चाहिए कि यह इनकाउंटर फर्जी है या सही है. 

आपको बता दें एसटी हसन से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस एनकाउंटर पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान को खत्म किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के एनकाउंटर पर अब कांग्रेस ने भी उठाए सवाल, पूछा- 'पुलिस को खरोंच क्यों नहीं आई?'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget