एक्सप्लोरर

Samajwadi Party: मऊ में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बोले, प्रदेश की जनता अखिलेश को बागडोर सौंपने जा रही है

Samajwadi Party Patel Yatra: मऊ पहुंची नौजवान पटेल यात्रा के दौरान नरेश उत्तम ने कहा कि, बीजेपी की सरकार में किसान, नौजवान बेहाल हैं. महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है.

Samajwadi Party के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य Naresh Uttam Patel किसान नौजवान पटेल यात्रा के तहत मधुबन विधानसभा में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जनसभा में कहा कि, मऊ की जनता अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है.‌ योगी आदित्यनाथ के पांच साल के कार्यकाल को जनता देख रही है और अब अखिलेश यादव के पांच साल के कार्यकाल को जनता याद कर रही है.

सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी

2022 में प्रदेश की जनता एक बार फिर से अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपने जा रही है. 2022 में प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. हालांकि यह यात्रा इस विधानसभा में अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलम्ब से पहुंची. लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष की अगुवानी एवं यात्रा की स्वागत में डटे रहे.
 

किसान, नौजवान बेहाल

जनता को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम ने कहा कि, भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, महिलाएं बेहाल हैं. किसान फसल के उचित मूल्य की मांग करता है तो उनके ऊपर लाठियां बरसाई जाती हैं. सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और महिला उत्पीड़न चरम पर है, अपराधी बेलगाम हैं.

भारी पैमाने पर बकाया है गन्ना भुगतान 

उन्होंने कहा कि, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डा. राम मनोहर लोहिया के संघर्षों से प्रेरणा लेकर यह यात्रा निकाली गई है. किसानों की आय दोगुना करने का वादा कर कृषि कानूनों के माध्यम से उनके खेत खलिहान पूंजीपतियों को बंधक बना देना चाहती है. बढ़ती महंगाई एवं बढ़े कृषि लागत के अनुरूप खेती का उचित मूल्य नहीं मिल रहा. गन्ना किसानों का गन्ना मूल्य भारी पैमाने पर बकाया है. पेराई सीजन से पूर्व सभी बकाया गन्ना मूल्य का सरकार भुगतान करें. सरकार द्वारा निर्धारित रबी फसलों का समर्थन मूल्य लाभकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Metro: कानपुर में पहली बार ट्रैक पर दौड़ी मेट्रो, दरवाजे और सिग्नल का भी हुआ ट्रायल, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget