एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मुसलमानों में इतना भी नहीं कि वो बदला ले सकें', मुस्लिम की पिटाई पर शफीकुर्रहमान बर्क का विवादित बयान

Shafiqur Rehman Barq News: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने ट्रेन में मुस्लिम शख्स की पिटाई पर कहा कि "ये मुस्लिम कौम के लिए चैलेंज हैं क्या मुसलामनों में इतना नहीं कि वो इसका बदला ले सकें"

Shafiqur Rehman Barq Controversial Statement: मुरादाबाद में मुस्लिम कारोबारी की ट्रेन में हुई पिटाई मामले को लेकर सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने बेहद विवादित बयान दिया है. सपा सांसद ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "ये देश सभी धर्म को मानने वाले लोगों का है. हाल ही में ट्रेन में एक मुस्लिम व्यक्ति की दाढ़ी पकड़ कर पिटाई की गई है, ये जिसका भी वीडियो है, ये पूरी मुस्लिम कौम के लिए चैलेंज है. अब क्या मुसलमान कौम के अंदर इतनी भी वो नहीं रही है, कि वो उसका बदला ले सके."

संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार फिर उन्होंने मुस्लिम शख्स के साथ हुई मारपीट को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद हो गया है. सपा सांसद ने कहा कि "हम मोदी जी से पूछना चाहते हैं कि इस तरीके से जो लोग गैर इंसानी सुलूक कर रहे है और मुसलमानों के साथ जुल्म और ज्यादती हो रही है. अभी ह्यूमन राइट में की रिपोर्ट में भी आया है कि मुसलमानों के साथ इस तरह का सुलूक किया जा रहा है. मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि आखिर हम यहां ऐसे किस तरह जिंदगी गुजारें. हमें कोई तरीका बताइए जो हमारे साथ ऐसा सुलूक हो रहा है वो न हो."

बीजेपी और आरएसएस से पूछा सवाल

सपा सांसद ने कहा कि "बीजेपी और आरएसएस की जिम्मेदारी है, यहां पर सबको इज्जत से जीने का हक हासिल है. अगर उसके साथ इस तरह का सुलूक किया जाएगा, जबरदस्ती जय श्रीराम के नारे लगवाए जाएंगे तो ये देश किस तरह से चलेगा. देश के टुकड़े तो आप खुद कर रहे हैं. आप देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. सपा सांसद ने कहा कि "जब एक मुसलमान शख्स के साथ ये हो रहा है तो समझो सारी मुसलमान कौम के साथ ऐसा हो रहा है. ये एक चैलेंज ही तो है."

महिला से छेड़छाड़ करने पर हुई थी पिटाई

दरअसल, पिछले दिनों मुरादाबाद के कारोबारी से ट्रेन में मारपीट की वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे चोर कहकर पीटा गया और जय श्रीराम के नारे लगाने को कहा गया. वहीं जीआरपी मुरादाबाद ने अपनी जांच में कहा था कि मुस्लिम कारोबारी ने ट्रेन में सवार महिला से छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद दूसरे यात्रियों ने उसकी पिटाई की थी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर राहुल गांधी बोले- 'मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget