एक्सप्लोरर

India vs Bharat Row: 'इंडिया गठबंधन से इतनी घबराहट क्यों...', देश का नाम बदलने के विवाद पर बोले सपा सांसद एसटी हसन

India Name Change Controversy: देश का नाम बदलने के विवाद पर सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी दलों के गठबंधन से घबरा गई है.

India Name Change Row: जी-20 सम्मेलन के निमंत्रण में इंडिया (India) की जगह भारत (Bharat) लिखे जाने पर इन दिनों सत्ता पक्ष और विरोधी दलों के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. जिस पर अब समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. सपा सांसद ने इसे I.N.D.I.A गठबंधन से डर और सत्ता पक्ष की बौखलाहट बताया है. उन्होंने कहा कि ये बचकानी हरकत है, देश के अंदर NDA को I.N.D.I.A गठबंधन से इतनी ज्यादा घबराहट क्यों है? क्यों इतने परेशान हो रहे हैं?

सपा सांसद ने कहा कि अगर उन्होंने 10 साल में कुछ काम किया होता तो इतनी परेशानी नहीं आती. काम तो कुछ नहीं किया, न किसानों के लिए, न बेरोजगारों के लिए, न महंगाई, न गरीब के लिए कोई काम किया, क्योंकि इनके पास फॉर्मूला था हिंदू-मुसलमान का. अब इंडिया में सभी कुछ है. इसलिए इंडिया नाम से आपको कोई परेशानी क्यों महसूस हो रही थी जो आपको हटाना पड़ गया. ये तो सैकड़ों साल पुराना नाम है. भारत की क्यों बेइज्जती कर रहे हैं. ये नाम हटा कर दुनिया में इंडिया जाना जाता है. 

'विपक्ष के गठबंधन से घबराई बीजेपी'

सपा नेता ने कहा कि दुनिया के तमाम देशों में इंडिया, भारत और हिन्दुस्तान जाना जाता है. ये बहुत निम्न स्तर की राजनीति हो रही है. उसमें भारत का राष्ट्रपति लिख देते प्रेसिडेंट भी तो अंग्रेजी का शब्द है. इसमें जो बौखलाहट है ये सब 'इंडिया' गठबंधन से है. इसी से घबराकर, हताश होकर ये सब काम कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि अगर ऐसा ही था तो पहले इसका नाम क्यों नहीं बदला गया. बीजेपी से बड़े हिंदू सनातनी इंडिया गठबंधन में मौजूद हैं और ऐसे-ऐसे लोग हैं जो अपने धर्म के लिए कुर्बानी भी देने को तैयार रहे हैं. इस गठबंधन के हिंदुत्व को लेकर सवाल न खड़े करे तो बेहतर होगा. गठबंधन के नेताओं ने हिंदुत्व को कभी खुद के लिए या पार्टी के लिए इस्तेमाल नहीं किया है.  

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर कही ये बात

सनातन पर उदयनिधि स्टालिन के बयान और प्रकाश अंबेडकर के ट्वीट पर सपा सांसद ने कहा की सनातन धर्म में करोड़ों लोगों की आस्थाएं हैं, लोगों की जीवन पद्धति है. किसी भी धर्म के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. अपने-अपने धर्मों का सभी लोग पालन करते हैं. सारे धर्मों ने इंसानियत का सबक सिखाया है, तो हम तो यही समझते हैं कि ये गलत है. ऐसा हमारे देश में नहीं होना चाहिए. अगर वो समझते हैं कि कोई कमी है तो वो रिफॉर्म कर सकते हैं.

Ghosi By Election 2023: घोसी उपचुनाव के नतीजों से पहले ओम प्रकाश राजभर के इस दावे ने बढ़ाई सपा की मुश्किलें, जानें- क्या कहा?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget