एक्सप्लोरर

Ghosi By Election 2023: घोसी उपचुनाव के नतीजों से पहले ओम प्रकाश राजभर के इस दावे ने बढ़ाई सपा की मुश्किलें, जानें- क्या कहा?

Ghosi By Election 2023 Voting: घोसी उपचुनाव के नतीजों का एलान 8 सितंबर को होगा, इससे पहले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने नतीजों को लेकर बड़ा दावा कर दिया है.

Ghosi By Election 2023 Results: यूपी के मऊ (Mau) की घोसी विधानसभा (Ghosi Seat) सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है. 5 सितंबर को घोसी में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ. अब सबकी निगाहें 8 सितंबर पर टिकी हुई हैं जब मतपेटियां खुलेंगी और वोटों की गिनती होगी. घोसी में सपा और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. इस बीच घोसी उपचुनाव के नतीजों को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने ऐसे दावा किया है, जिससे सपा (SP) को झटका लग सकता है.

घोसी उपचुनाव के नतीजे 8 सितंबर को आएंगे, इससे पहले ही सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी की जीत का दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि यहां पर सपा की हालत खराब है, सपा के तमाम बड़े नेता अपने प्रत्याशी की जमानत बचाने के लिए यहां प्रचार करने आए थे. घोसी में सपा की जीत के दावे पर ओम प्रकाश राजभर ने सवाल किया अगर उनकी जीत है तो फिर प्रोफेसर राम गोपाल यादव, शिवपाल यादव गांव-गांव क्यों घूमे और खुद अखिलेश यादव जो कभी उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाते थे वो यहां क्यों आए. 

ओम प्रकाश राजभर ने किया जीत का दावा

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ये लोग अपनी जमानत बचाने के लिए परेशान हैं. कौन इन्हें वोट देगा, गांवों में जाकर देखें. ये सिर्फ कस्बों में जा रहे हैं, जहां 80 फीसद मुसलमान रहते हैं, घोसी जहां 70 परसेंट मुसलमान रहते हैं. बस यहीं पर ये जीतेंगे. इसके अलावा कोई गांव बता दें. राजभर ने कहा कि "मैं एक-एक गांव बता दूं, 520 बूथ के नतीजे हम बता सकते हैं. 388 बूथ पर दारा चौहान को 70, 80, 95 परसेंट तक वोट मिल रहा है. सपा तो केवल 76 बूथ पर जीत रही है, जिस पर ये अहंकार कर रहे हैं.

राजभर ने कहा कि "56 बूथ ऐसे हैं जहां कांटे की टक्कर है. तो फिर कैसे जीतेंगे हारेंगे. बस उन्ही 76 को देखकर वो चिल्लाते हैं कि हम जीत जाएंगे. जबकि बीजेपी 388 बूथों पर जीत रही हैं.

India vs Bharat: 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' नाम पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी हैरान करने वाली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget