एक्सप्लोरर

UP Politics: विधानसभा सत्र में काले कपड़े पहनकर आना सपा नेताओं को पड़ा भारी, डिप्टी सीएम ने किया पलटवार

Assembly Winter Session: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सपा विधायक काले रंग के कपड़े पहने नजर आए. इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आपत्ती दर्ज कराई है. उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है.

UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन था. इस दौरान जहां भाजपा विधायक आशुतोष टंडन और नौ अन्य विधायकों के निधन पर दुख व्यक्त किया गया. वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक और नेताओं को खास रंग के कपड़े पहने देखा गया. विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक काले रंग के कुर्ते पहने नजर आए. विपक्ष के विधायकों को काले रंग का वस्त्र पहने देख डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नाराजगी दर्ज की है.

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों को काले रंग के कपड़े में देख डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसे शर्मनाक बताया है. उनका कहना है कि सदन में जहां एक ओर भाजपा विधायक आशुतोष टंडन और नौ अन्य विधायकों के निधन पर दुख व्यक्त किया गया, वहीं सपा विधायकों का इस तरह से काले रंग के कपड़े पहनकर आना देश को शर्मिंदा करता है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा 'आज सदन में शोक प्रस्ताव के दौरान सपा के काले मन के संक्रमित डीएनए और कुकृत्य को पूरे देश ने देखा,सदन में पहली बार किसी दल के नेता शोक प्रस्ताव में काले कपड़ों में प्रदर्शन किया है, शोक प्रस्ताव के दौरान काले वस्त्र पहन कर प्रदर्शन करना संसदीय लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुःखद घटना है.'

उन्होंने आगे लिखा कि 'समाजवादी पार्टी के कुकृत्यों के चलते आज पूरा देश शर्मसार हुआ है, शोक प्रस्ताव के दौरान इस तरह की अतिनिंदनीय घटना आज तक नहीं हुई, सदन में सपा ने आज जो कुकृत्य किया है इसके लिए जनता माफ नहीं करेगी, प्रदेश के 24 करोड़ लोगों की तरफ से हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं.'

फिलहाल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों के काले कपड़े पहनकर पहुंचने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि 'ये सरकार और नई नियमावली का विरोध है. लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं. जनता ने हमें चुनकर भेजा है. सरकार नहीं चाहती कि हम सरकार के सामने जनता के सवाल उठाएं इसीलिए नए नियम ला रहे हैं. हम लोकतंत्र की मर्यादा में रहकर अपने सवाल उठाएंगे.'

यह भी पढ़ेंः 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा नेता अखिलेश यादव बीच छिड़ी 'जंग', सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget