एक्सप्लोरर

UP Politics: यादवों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा का पलटवार, रविदास मेहरोत्रा ने दिया जवाब

UP News: सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने यादवों को लेकर दिए गए केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया है. डिप्टी सीएम ने कहा था कि यादव जितने जातिवादी है उतने ही राष्ट्रवादी भी हैं.

UP Politics: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के यादवों को लेकर दिए गए बयान पर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा (Ravidas Mehrotra) का बयान सामने आया है. सपा नेता ने कहा कि बीजेपी (BJP) जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है. जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और विकास को लेकर परेशान है और बीजेपी के नेता जाति और धर्म में जनता को उलझाकर फिर से सत्ता में आना चाहते हैं. 

दरअसल केशव मौर्य ने कहा था कि यादव जितने जातिवादी है उतने है राष्ट्रवादी भी हैं, इसीलिए वे अब हमारे साथ जुड़ रहे हैं. जिस पर पलटवार करते हुए सपा नेता ने कहा, आरएसएस और भाजपा दोनों एक ही चीज है. यह मुख्य मुद्दों से जनता को भटकाने के लिए जातीय आधार की बात कर रहे हैं, जबकि हम लोग मांग कर रहे कि समाज के दलित, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक इनको हक, अधिकार, न्याय और सम्मान मिले इसके लिए जातीय जनगणना कराई जाए, लेकिन भाजपा दलितों, पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करने का प्रयास कर रही है. 

जीवा हत्याकांड को लेकर बीजेपी पर पलटवार

गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या पर रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि कोर्ट परिसर में जज के सामने अपराधी ने फायरिंग की, मैं घायलों को देखने ट्रॉमा सेंटर गया था. इससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में गुंडा, माफिया और जंगलराज कायम हो गया है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, अपराधी भयमुक्त हो गए हैं, जनता भयभीत हैं और प्रदेश सरकार के मंत्रियों की गाड़ी में अपराधी घूम रहे हैं. अगर प्रदेश सरकार यूपी के टॉप 20 अपराधियों के नाम की लिस्ट जारी करें तो उनमें 18 ऐसे होंगे जो भाजपा के संरक्षण में अपराध कर रहे हैं.

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की तरफ से कोर्ट गोलीकांड में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सवाल उठाने पर रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बढ़ते हुए जनाधार से भाजपा बौखला गई है और अब अनर्गल आरोप लगाने का काम कर रही है. हम लोग भाजपा के दमन, जुल्म, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ संघर्ष कर रहे है. हम इनके जुल्म और अन्याय से डरने वाले नहीं. भाजपा को मालूम हो गया है कि 2024 में केंद्र में गैर भाजपाई सरकार बनेगी. 

सपा के झंडे को गुंडे का निशान कहने पर रविदास मेहरोत्रा ने कहा, सपा का झंडा संघर्षों का प्रतीक है. आज से 48 साल पहले इस देश में आपातकाल लगा था, हम लोगों ने आपातकाल में 20 महीने जेल काटी है. हम लोग सरकार के जुल्म, अन्याय और जनता के मुद्दों को लेकर, जन समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करने का काम करते हैं. 

विपक्षी दलों की बैठक पर दिया बयान

विपक्षी दलों की 23 जून को होने वाली बैठक में मायावती को न बुलाने पर उन्होंने जेडीयू नेता केसी त्यागी के बयान का समर्थन किया और कहा कि बसपा का जनाधार खत्म हो गया है. बसपा, बीजेपी की बी पार्टी बन गई है. भाजपा को जिताने के लिए ऐसे कैंडिडेट खड़े करती है जिससे भाजपा जीत जाए. 23 तारीख को विपक्षी नेताओं की बैठक हो रही है. हमारा उद्देश्य है कि 2024 में केंद्र में गैर भाजपाई सरकार बने और इस सरकार में सपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में हो. वहीं नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि टिकट के बंटवारे को लेक कौन कहां से चुनाव लड़ेगा कोई विवाद नहीं है. हमारा लक्ष्य बीजेपी को हटाना है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'बदला लेना हिन्दुस्तान का इतिहास है', गैंगस्टर जीवा की हत्या पर बोले सुब्रत पाठक, अखिलेश पर लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget