एक्सप्लोरर

UP News: 'सपा विधायक अतुल प्रधान अनशन करें...हम आत्मदाह करेंगे', न्यूटिमा हॉस्पिटल के डॉक्टर की चेतावनी

Meerut News: न्यूटिमा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सपा विधायक अतुल प्रधान को निशाने पर लिया है. डॉक्टरों का कहना है कि वो CM योगी से मिलेंगे और जरूरत पड़ी तो अस्पताल पर ताला लगा देंगे और चाबी सौंप देंगे.

Meerut Nutima Hospital Case: मेरठ में सपा एमएलए अतुल प्रधान और न्यूटिमा हॉस्पिटल प्रबंधन के बीच चला आ रहा विवाद अब और चरम पर पहुंच गया है. सपा विधायक अतुल प्रधान के रवैए और बार बार हॉस्पिटल और डॉक्टर्स को निशाने पर लिए जाने से नाराज डॉक्टर विश्वजीत बैंबी ने आत्मदाह की चेतावनी दे डाली है. उनका कहना है कि अतुल प्रधान (Atul Pradhan) आमरण अनशन करें और धरना दें, हम आत्मदाह करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया अतुल प्रधान सस्ती राजनीति कर रहे हैं. न्यूटिमा हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सपा एमएलए अतुल प्रधान को निशाने पर लिया.

हॉस्पिटल के ऑनर डॉक्टर अमित उपाध्याय ने कहा की आखिर कब तक अपमान का घुट पिएंगे. हम लोगों को बेहतर इलाज देते हैं, वहीं डॉक्टर संदीप गर्ग ने कहा कि अतुल प्रधान से लंबे समय से परेशान हैं और इस बार जब पानी सिर से ऊपर पहुंचा तो मुकदमा दर्ज करना पड़ा. उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट में अतुल प्रधान और समर्थकों पर मुकदमा कायम हुआ है. इसलिए पुलिस प्रशासन साख एक्शन ले. उन्होंने सपा एमएलए अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान के आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि उन्हें मामले का पता नहीं है. इसलिए 24 दिन के बिल को एक दिन का बिल बता रही हैं.  डॉक्टर्स का कहना है कि वो सीएम योगी और अखिलेश से भी मुलाकात करेंगे और जरूरत पड़ी तो अस्पताल पर ताला डालकर चाबी सौंप देंगे.

अतुल प्रधान के पत्नी ने क्या कहा?

दरअसल न्यूटिमा हॉस्पिटल प्रकरण में सपा विधायक अतुल प्रधान की मुश्किलें बढ़ गई  हैं. अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ने बताया कि पति अतुल प्रधान न्यूटिमा हॉस्पिटल में तीमारदार के फोन पर पैसे कम कराने गए थे. इलाज के बिल से तीमारदार और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद पैदा हो गया था. तीमारदार के फोन आने पर विधायक अतुल प्रधान के समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए. मौके पर काफी हंगामा हुआ. अस्पताल प्रबंधन ने आरोप लगाया कि विधायक अतुल ने समर्थकों के साथ स्टाफ को डराया, धमकाया और दबाव बनाने की कोशिश की. हॉस्पिटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने विधायक अतुल प्रधान समेत समर्थकों, मरीज और तीमारदार पर मुकदमा दर्ज कराया था. 

बता दें कि न्यूटिमा हॉस्पिटल दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. अब इस मामले में अस्पताल के एक डॉक्टर ने आत्मदाह की धमकी दी है. डॉक्टर ने कहा कि अतुल प्रधान अनशन करें और धरना दें, हम आत्मदाह करेंगे. इसके साथ ही डॉक्टर ने अतुल पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक अतुल प्रधान सस्ती राजनीति कर रहे हैं. इसके साथ ही हॉस्पिटल के ऑनर ने कहा है कि हम लोगों को बेहतर इलाज देते हैं. साथ ही अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि वो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे और जरूरत पड़ी तो अस्पताल पर ताला लगा दिया जाएगा और चाबी सौंप देंगे.  

ये भी पढ़ें: Meerut News: सपा विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ इस मामले में चार्जशीट, पत्नी सीमा ने सीएम योगी से पूछा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget