एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll: घोसी उपचुनाव शिवपाल यादव के लिए क्यों है अग्निपरीक्षा? दांव पर अखिलेश के चाचा की रणनीति

Ghosi Bypoll 2023: शिवपाल यादव की रणनीति से घोसी उपचुनाव बीजेपी के गले की हड्डी बन गई. अखिलेश यादव को चुनाव में प्रचार करवाने का मंसूबा भी चाचा का था.

UP By Election 2023: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सपा (SP) को मजबूत करने का फैसला लिया है. उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) को सौंपी है. चाचा भी भतीजे के भरोसे पर पूरा उतरने की कोशिश में जी जान से जुटे हैं. उन्होंने घोसी उपचुनाव (Ghosi Bypoll) की कमान संभालकर दर्शा दिया है. संगठन को धार देने की कवायद में जुटे शिवपाल यादव सुधाकर सिंह के साथ खड़े नजर आए. सपा ने दमखम के साथ घोसी की लड़ाई लड़ी. चुनाव की रणनीति बनाने में शिवपाल यादव फिलहाल सफल दिखाई दे रहे हैं.

सपा के शिवपाल यादव की क्यों है अग्निपरीक्षा?

पिछले कई वर्षों से शिथिल पड़ी सपा में शिवपाल यादव ने जान फूंक दिया. शिवपाल यादव की रणनीति से घोसी उपचुनाव बीजेपी के गले की हड्डी बन गई. अखिलेश यादव को चुनाव में प्रचार करवाने का मंसूबा भी शिवपाल यादव का था. बीजेपी को मैदान में मंत्रियों की फौज उतारनी पड़ी. उन्होंने एनडीए गठबंधन के तमाम नेताओं को अकेले चुनौती दी. अलग-अलग समय पर शिवपाल यादव के आरोपों पर सफाई एनडीए नेताओं को देनी पड़ी. उन्होंने समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया. राजभर और चौहान बिरादरी में सेंध लगाने के साथ दलित वोटरों को भी साधने की कोशिश की. समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव का महत्व काफी अहम रहा है.

घोसी उपचुनाव के नतीजे तस्वीर करेंगे साफ

पार्टी में टूट से पहले नेताजी मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव पर ज्यादा भरोसा करते थे. संगठन की जिम्मेदारी शिवपाल यादव के कंधों पर थी. चेहरा मुलायम सिंह यादव हुआ करते थे. अलग-अलग समय पर शिवपाल यादव चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. पिछले दिनों मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में उन्होंने प्रबंधन का लोहा मनवाया. अब अखिलेश यादव ने घोसी चुनाव के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपकर बड़ा दांव खेला है. घोसी उपचुनाव शिवपाल यादव की अग्नि परीक्षा है. 8 सितंबर को आने वाले नतीजे शिवपाल यादव का कद तय करेंगे. नतीजे सपा के पक्ष में आने पर शिवपाल यादव की रणनीति सफल दिखाई देगी.

UP Politics: मोहन भागवत के अखंड भारत वाले बयान का सपा के मुस्लिम सांसद ने किया समर्थन, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget