एक्सप्लोरर

UP Politics: मोहन भागवत के अखंड भारत वाले बयान का सपा के मुस्लिम सांसद ने किया समर्थन, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

UP News: सपा सांसद ने कहा कि भारत की 23 फीसद जीडीपी से लालयित होकर अंग्रेजों ने भारत पर कब्जा किया था. हम चाहते हैं कि भारत एक बार फिर सोने की चिड़िया बने और देश की जीडीपी 25 फीसद हो.

UP Politics: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) के अखंड भारत (Akhand Bharat) वाले बयान का सपा संसद डॉ एसटी हसन (SP MP ST Hasan) ने स्वागत किया है. उन्होंने बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हम भी चाहते हैं कि अखंड भारत बने. सपा सांसद ने कहा कि अखंड भारत सबसे पहले मुगल बादशाह औरंगजेब ने बनाया था. उस समय अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश अखंड भारत का हिस्सा थे. दोबारा भारत का अखंड बनना बहुत अच्छा होगा. उन्होंने कहा कि मुगल काल में हिंदुस्तान सोने की चिड़िया कहलाता था. उस वक्त भारत की जीडीपी दुनिया में सबसे अच्छी थी.

सांसद एसटी हसन ने मोहन भागवत के बयान का किया समर्थन

भारत की 23 फीसद जीडीपी से लालयित होकर अंग्रेजों ने भारत पर कब्जा किया था. हम चाहते हैं कि भारत एक बार फिर सोने की चिड़िया बने और देश की जीडीपी 25 फीसद हो. सपा सांसद के मुताबिक करेंसी और जीडीपी की मजबूती के लिए भारत का अखंड होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि आज अफगानिस्तान की करेंसी रुपये के मुकाबले आगे है. बांग्लादेश की जीडीपी भी भारत से आगे निकल चुकी है. अखंड भारत का सपना साकार होने पर करेंसी और जीडीपी दोनों मजबूत होगी. सांसद एसटी हसन ने दावा किया कि हकीकत को अमलीजामा औरंगजेब ने पहुंचाया था. प्रधानमंत्री के भारत को अखंड बनाने की क्षमता पर उन्होंने कहा कि मोदी की तुलना औरंगजेब से नहीं कर सकता.

अखंड भारत की हकीकत औरंगजेब ने किया था साकार

हसन ने कहा कि औरंगजेब 22 साल तक घोड़े की पीठ पर रहा था और उसने मेहनत से भारत को अखंड बनाया था. सपा सांसद ने दोहराया कि हमारी भी भारत के अखंड और दुनिया में महाशक्ति बनने की चाहत है. आपको बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि आज की युवा पीढ़ी के बुजुर्ग होने से पहले अखंड भारत हकीकत बनेगा. उन्होंने दावा किया कि भारत से अलग हुए लोगों को गलती का एहसास हो रहा है. मोहन भागवत के बयान का सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने समर्थन किया है.

Allahabad High Court ने लिव इन रिलेशनशिप पर लगाई मुहर, कहा- बालिग जोड़ों को माता-पिता भी नहीं कर सकते अलग

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget