एक्सप्लोरर

SP Leader ST Hasan: कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी पर जमकर बरसे सपा सांसद एसटी हसन, बाबरी मस्जिद का मुद्दा छेड़ा

ST Hasan on Congress सपा नेता व सांसद एसटी हसन ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि, मुसमानों की खराब स्थिति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. यही नहीं, उन्होंने बाबरी मस्जिद मामले को भी छेड़ा.

UP Politics News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ एस टी हसन (Dr. ST Hasan) ने कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) के बहाने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए  मुसलमानों की बदहाली और बाबरी मस्जिद की शहादत के लिए कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहरा दिया. इतना ही नहीं, सपा सांसद ने भारतीय सेना पर भी आपत्तिनजक टिप्णी करते हुए कहा कि, जलते हुए टायरों की वजह से भारत की सेना बाबरी मस्जिद की शहादत को बचा नहीं सकी. यूपी चुनावों के बीच सपा सांसद ने बाबरी मस्जिद का मुद्दा उछालते हुए भारतीय सेना की कार्यकुशलता पर भी सवाल खड़ा कर दिया है.

इमरान प्रतापगढ़ी पर जमकर बरसे

पिछले हफ्ते कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी मुरादाबाद के दो दिन के दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने रोड शो और जनसभाएं भी की थी. सपा सांसद को कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी का मुरादाबाद दौरा पसंद नहीं आया और उन्होंने बयान जारी कर कांग्रेस नेता पर हमला बोल दिया. सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने कहा कि, इमरान प्रतापगढ़ी लफ़्फ़ाज़ी वाले शायर हैं, वह नौटंकी करते हैं. सपा सांसद ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, पहले सरकारी नौकरियों में मुसलमान 36 प्रतिशत हुआ करते थे, उन्हें 2 प्रतिशत पर कौन लेकर आया? किस की सरकारें थी जिसने मुसलमानों को इस स्थान पर पहुंचा दिया. डॉक्टर एस टी हसन ने कहा कि, कांग्रेस ने ही सन 1972 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म किया. उन्हें मुसलमानों की एक यूनिवर्सिटी बर्दाश्त नहीं हुई और आज आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी की वह बात करते हैं. 

मुसलमानों की बदतर स्थिति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार 

इमरान अपनी पार्टी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक किरदार की आवाज़ उठायें. उसको बहाल करें. सपा सांसद ने कहा कि, जब गुजरात में गोधरा कांड के दौरान मुसलमानों के साथ जुल्मों ज़्यादतियां हुई थीं, उस वक्त केंद्र की कांग्रेस सरकार ने ही गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार को बेस्ट मुख्यमंत्री का अवार्ड दिया था. इमरान अपनी पार्टी के अंदर ये सवाल पूछें और जब मुरादाबाद में ईद गाह के अंदर बेगुनाह मुसलमानों को मारा गया था तब किस की सरकार थी, मलयाना में जब बेगुनाह मुसलमानों को हिंडन नदी में गोली मार कर फेंक दिया था, तब कांग्रेस पार्टी ने पीड़ितों को मुआवजा क्यों नहीं दिया? सरकार कांग्रेस की थी, उस समय न तो गुनाहगारों को सजा मिली और न पीड़ितों को मुआवजा मिला.

बाबरी मस्जिद का मुद्दा छेड़ा

सपा सांसद ने कहा कि, आज देश का मुसलमान इस बात को जनता है कि, हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और होते हैं. सपा सांसद ने कहा कि देश का मुसलमान जानता है कि, बाबरी मस्जिद के ताले किसने खुलवाए और वहां शिलान्यास किसने करवाया था और हिंदुस्तान का मुसलमान जानता है कि, जले हुए टायरों की वजह से भारत की सेना बाबरी मस्जिद की शहादत को बचा नहीं सकी थी. कौन था उस वक़्त देश की हुकूमत में, ये आवाज़ उठनी चाहिए. सपा सांसद ने कहा कि मैंने कोरोना काल में लोगों की काफी मदद की और सरकारी विभागों से भी लोगों की मदद करायी है.

सपा सांसद ने कहा कि, कोरोना वारियर पर पथराव करने वालों के मुकदमों की अदालत में मदद कौन कर रहा है और उनकी पैरोकारी कौन कर रहा है, इमरान प्रतापगढ़ी को नहीं मालूम.

ये भी पढ़ें.

Manish Gupta Case: मनीष गुप्ता मामले में अखिलेश यादव पर भड़के केंद्रीय मंत्री, कहा- 'पत्नी ने उनको आईना दिखाया है'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget