एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा नेता नरेश उत्तम पटेल बोले- बीजेपी ने छल और जुमलेबाजी से बनाई सरकार, खोल रहे हैं पोल 

UP Election 2022: सपा नेता (Naresh Uttam Patel) ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने छल और जुमलेबाजी से सरकारें बनाई हैं. आज महंगाई से जीना मुश्किल हो चुका है. 

Naresh Uttam Patel Unnao visit: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ मैदान में नजर आने लगे हैं. इसी क्रम में आज सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने उन्नाव (Unnao) में किसान नौजवान पटेल यात्रा निकाली. उन्नाव की सदर विधानसभा क्षेत्र के अरोरा रिसोर्ट में जनसभा को नरेश उत्तम ने संबोधित किया और सूबे की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. नरेश उत्तम ने कहा कि बीजेपी ने छल और जुमलेबाजी से सरकारें बनाई हैं. आज महंगाई से जीना मुश्किल हो चुका है. हम घर-घर जाकर बीजेपी की पोल खोल रहे हैं. 

खोल रहे हैं बीजेपी की पोल 
किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. मंच से बोलते हुए नरेश उत्तम ने कहा कि हमारी इस यात्रा का मतलब बीजेपी की पोल खोलना है. नरेश उत्तम ने ये भी कहा कि बीजेपी ने छल, जुमलेबाजी और झूठ बोलकर जनता का वोट लिया है. आज महंगाई आसमान छू रही है. जिस तरह से महंगाई बढ़ी है उस तरह से लोगों की आमदनी नहीं बढ़ी है. इन सबको लेकर बीजेपी गुमराह कर रही है और हम लोग बीजेपी की पोल खोल रहे हैं. सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा का टारगेट 351 सीटों का है जिसे हम पूरा कर लेंगे.

किसानों को फसल का मूल्य नहीं मिल रहा है
पत्रकारों से बात करते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि इस पद यात्रा का उद्देश्य है कि भारतीय जनता पार्टी के झूठ के की पोल खोली जाए. बीजेपी ने जुमलेबाजी करके लोगों का वोट 2014, 2017, 2019 में लिया है. सपा नेता ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का मूल्य नहीं मिल रहा है, लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा है और भाजपा झूठ बोलती है कि किसानों की आय को दोगुना कर रहे हैं. 

भाजपा गुमराह कर रही है
नरेश उत्तम ने कहा कि पर कैपिटा आमदनी के बारे में मुख्यमंत्री योगी ने एक बयान दिया था कि हमने उत्तर प्रदेश की पर कैपिटा आमदनी बढ़ा दी है, देश की पर कैपिटा आमदनी घटी है. यहां पर आर्थिक गैर बराबरी लगातार बढ़ रही है, महंगाई आसमान छू रही है. बीजेपी सरकार ने 90 दिन के अंदर महंगाई कम करने की बात कही थी जबकि, आज 43 वाला डीजल कहां पहुंच गया, पेट्रोल कहां पहुंच गया, रसोई गैस वाले सिलेंडर का दाम, खाद का दाम, बिजली का दाम, पढ़ाई का दाम, दवाई का दाम, सिंचाई का दाम, और किराया जिस तरीके से बढ़ा है उस तरीके से आदमी की आमदनी नहीं बढ़ी है. उन्होंने कहा कि भाजपा गुमराह कर रही है, हम भाजपा के झूठ की पोल खोल रहे हैं. 

केशव प्रसाद मौर्य को बोलने की समझ नहीं
नरेश उत्तम ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकप्रियता इसलिए बढ़ रही है कि क्योंकि अखिलेश यादव ने जो भी कुछ कहा उससे बढ़कर काम किया. वहीं, अखिलेश यादव को सामाजिक न्याय विरोधी कहे जाने के केशव प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को बोलने की समझ नहीं है, वो बड़ा पद भले पा गए हैं, उनको सड़क विभाग दिया गया है, हर साल 3000-4000 करोड़ रुपए का गड्ढा मुक्त के नाम पर खेल हो रहा है, पहले उसका हिसाब दो. उत्तर प्रदेश की सड़कें चौपट हो गई हैं, बर्बाद हो गई हैं पहले उसका हिसाब दें. ये उसकी बात नहीं करते हैं, जनता को परेशान कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

Yogi Adityanath Meeting: CM योगी आदित्यनाथ ने नए मंत्रियों के साथ की बैठक, दिए ये सुझाव

Aligarh Viral Video: हौसले को सलाम, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दिव्यांग नरेश का वीडियो, लोग कर रहे हैं तारीफ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में पलायन की चेतावनी, कई घरों पर लगे 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर में पलायन की चेतावनी, कई घरों पर लगे 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, मचा हड़कंप
बाराबंकी में 'ऑपरेशन दहन' के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 62 करोड़ की ड्रग्स को जलाकर किया खाक
बाराबंकी में 'ऑपरेशन दहन' के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 62 करोड़ की ड्रग्स को जलाकर किया खाक
UP में बिजली कटौती पर सियासत, अखिलेश यादव के आरोपों पर BJP का पलटवार, बताया सपा सरकार का हाल
UP में बिजली कटौती पर सियासत, अखिलेश यादव के आरोपों पर BJP का पलटवार, बताया सपा सरकार का हाल
महोबा में आग का तांडव, चार घर पूरी तरह जलकर राख, बेटी की शादी के लिए जुटाया सामान भी खाक
महोबा में आग का तांडव, चार घर पूरी तरह जलकर राख, बेटी की शादी के लिए जुटाया सामान भी खाक

वीडियोज

Israel Attack On Lebanon: इजरायल की एयर स्ट्राइक से भारी तबाही, लेबनान में दहशत! | Netanyahu | Iran
Breaking | US Iran War: ईरान की सीक्रेट मिलिट्री साइट पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal
Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
Eid Al Adha: दिल्ली में सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, जान लें कुर्बानी के नियम
दिल्ली में सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, जान लें कुर्बानी के नियम
'भीख मांगते हैं ट्रंप', धमकियों को लेकर फायर हुआ ईरान, बताई समझौते की क्या है रेड लाइन
'भीख मांगते हैं ट्रंप', धमकियों को लेकर फायर हुआ ईरान, बताई समझौते की क्या है रेड लाइन
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
क्या दोबारा होगा CBSE 12th Exam? हर चौथा छात्र रिचेकिंग के लिए मांग रहा कॉपी
क्या दोबारा होगा CBSE 12th Exam? हर चौथा छात्र रिचेकिंग के लिए मांग रहा कॉपी
BSNL ने बढ़ाई Jio की टेंशन! नए प्लान में 28 दिन तक मिलेगा 2GB डेटा और फ्री कॉलिंग, जानें कीमत
BSNL ने बढ़ाई Jio की टेंशन! नए प्लान में 28 दिन तक मिलेगा 2GB डेटा और फ्री कॉलिंग, जानें कीमत
Embed widget