एक्सप्लोरर

UP News: भड़काऊ भाषण मामले में SP नेता मुकेश सिद्धार्थ गिरफ्तार, ऊर्जा मंत्री को दी थी जिंदा जलाने की धमकी

Mukesh Siddharth Arrest: भड़काऊ भाषण मामले में सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सपा नेता ने सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी जानकारी दी.

SP Leader Mukesh Siddharth Arrest: भड़काऊ बयान देने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ (Mukesh Siddharth) को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. रविवार को शाम को क्राइम ब्रांच टीम ने मुकेश सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया और दिल्ली से मेरठ (Meerut) लेकर आई है. सपा नेता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसकी जानकारी भी शेयर की और कार्यकर्ताओं से उनका समर्थन करने का आह्वान किया है. 

सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ को गिरफ़्तारी के बाद रविवार शाम को मेरठ लाया गया, जिसके बाद आज सुबह उनकी कोर्ट में पेशी होगी. इस बीच पुलिस उनसे पूछताछ में जुट गई हैं.

प्रदर्शन के दौरान दिया था भड़काऊ भाषण
दरअसल मेरठ नगर निगम में पार्षदों की आपस में मारपीट के विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने सोमेंद्र तोमर के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था और कहा था कि अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो उन्हें ज़िंदा जला देंगे और उनके घर में भी आग लगा देंगे. इसके साथ ही उन्होंने सोमेद्र तोमर की गाड़ी गाड़ी और शहर को फूंकने की धमकी दी और डीएम व एसएसपी के ख़िलाफ़ भी टिप्पणी की, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया था. 

सपा नेता ने दी गिरफ्तारी की जानकारी
सपा नेता ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए दी और बताया कि, 'मेरी गिरफ्तारी हो गई है. चिंता करने की जरूरत नहीं है. संघर्ष का ये रास्ता मेरे लिए नया नहीं है. आप समझौते करते रहना मैं फिर भी आपके लिए लाखों बार लड़ने को तैयार हूं. लाखों बार जेल जाने को तैयार हूं. लाखों बार जीवन मिला तो लाखों बार फिर समाज के लिए मरने को तैयार हूं.' 

सपा नेता ने कहा, 'मैंने किसी समाज के खिलाफ कुछ नहीं बोला, मैंने सिर्फ उस मंत्री/विधायक के खिलाफ बोला जिसने मेरे समाज के नौजवानों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा. फिर भी अगर मेरे समाज को मुझसे शिकायत है तो मैं माफ़ी मांगता हूं, अगर मैं सही हूं तो मैं अपने समाज से कल सुबह 10 बजे थाना सिविल लाइंस आने का आह्वान करता हूं.' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
देहरादूनः दून अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चापड़ लेकर घुसा बदमाश, डॉक्टरों को धमकाया
देहरादूनः दून अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चापड़ लेकर घुसा बदमाश, डॉक्टरों को धमकाया
'अखिलेश के घर में भी चुनाव लड़कर जीत जाएंगे CM योगी', ओपी राजभर का तंज
'अखिलेश के घर में भी चुनाव लड़कर जीत जाएंगे CM योगी', ओपी राजभर का तंज
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget