एक्सप्लोरर

UP Politics: रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह पर सपा ने क्यों की इतनी बड़ी कार्रवाई, सामने आई ये वजह

UP Politics: सपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव ने जो निर्देश दिया है उसे सब लोगों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए. हम सब सपा कार्यकर्ता हैं. पॉलिटिकल कार्यकर्ता हैं, हम धर्माचार्य नहीं है.

UP Politics: यूपी का सबसे बड़ा विपक्षी दल सपा (SP) दो बातों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. गुरुवार को सपा ने दो महिला नेताओं को निष्कासित कर दिया तो वहीं यूपी विधानसभा में चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) की सीट बदलने को लेकर भी चर्चा हो रही है. इन दोनों मुद्दों पर अब पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय (Manoj Pandey) की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा नेता ने कहा कि हम राजनीति पार्टी के कार्यकर्ता है कोई धर्माचार्य नहीं हैं सभी को अपनी हद में रहकर काम करना चाहिए.

सपा के मुख्य सचेक मनोज पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो निर्देश दिया है उसे सब लोगों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए. हम सब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. पॉलिटिकल कार्यकर्ता हैं हम धर्माचार्य नहीं है. हम सब जीत कर आए हैं तो सड़क बनवाने के लिए नाली बनवाने के लिए नहर में पानी देने के लिए हम जीत कर आए हैं. जनता के लिए अस्पताल, स्कूल बनाएंगे, सड़क बनवाएंगे. हम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए राजनीति में हैं कि उन्हें सहूलियत दे सके. 

महिला नेताओं के निष्कासन पर कही ये बात 

सपा नेता ने कहा कि मैं बिल्कुल इस बात का समर्थन करता हूं कि हम सबके राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो कहा है इसका पालन सबको करना चाहिए हर व्यक्ति का अपना अपना धर्म है. अलग-अलग सोच है लेकिन राजनीति के क्षेत्र में हमें जनता के मुद्दों पर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसे निकाला गया क्यों निकाला गया इस लेकर मेरी व्यक्तिगत कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं मानता हूं कि हर व्यक्ति को अपनी हद और सीमा में रहना चाहिए. हमारे आदरणीय अखिलेश यादव जी से बड़ा कोई नेता नहीं है. हमारे नेता ने जो निर्णय ले लिया उस निर्णय को सब को मानना चाहिए. हम चुनाव लड़ते हैं, हम जीत कर आते हैं, जनता ने हमको इसलिए जिताया है कि हम उनकी समस्याओं का समाधान करें. 

मनोज पांडेय ने कहा कि मैं सबको कहूंगा अगर वो सपा की मदद करना चाहते हैं, मानवता की मदद करना चाहते हैं, इंसानियत की मदद करना चाहते हैं, गरीब की मदद करना चाहते हैं तो आज जो प्रदेश में जो हमले हो रहे हैं, गरीबी, रोजगार बड़ा मुद्दा है, तो इसपर सबको मिलकर लड़ाई लड़नी चाहिए. 

अखिलेश यादव के साथ दिखेंगे शिवपाल

सपा सचेतक ने शिवपाल यादव की सीट बदलने पर कहा कि चाचा सदैव आगे रहे हैं. वो पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. आज से 6 महीने पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके लिए विधानसभा अध्यक्ष जी को पत्र लिखा था. उन्हीं के आदेश के बाद अब उन्हें आगे की पंक्ति में स्थानांतरित किए जाने के लिए पत्र लिखा गया है. जो वरिष्ठ सदस्य हैं उनको आजम खान की सीट पर और उनके बगल में शिवपाल जी को सीट देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष जी को पत्र दिया गया है. आने वाले समय में वो आगे दिखाई देंगे. 

मनोज पांडेय ने कहा कि इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. वो हमारी सीट है, हमारी पार्टी को अलॉट हुई है. उसमें किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार सपा पूरी मजबूती से प्रदेश की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ रही है और आगे भी सदन में सवाल करेगी. सारे सदस्य सदन में जन समस्याओं को उठाने का काम करेंगे. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: यूपी में इन सीटों पर बहुत कम वोटों से जीती थी BJP, जरा सा उलटफेर 2024 में बढ़ा देगा मुश्किल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget