एक्सप्लोरर

UP Election: सपा नेता अबू आजमी का दावा- हमें गठबंधन की जरूरत नहीं, पार्टी में रोज शामिल होते हैं हजारों लोग

UP Election 2022: सपा विधायक अबू आजमी ने दो टूक कहा कि पार्टी को आगामी चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि सपा इस बार 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी.

Abu Azmi on Assembly Election: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सपा विधायक (SP MLA) अबू आजमी ने यूपी (Uttar Pradesh) में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. सपा नेता ने कहा कि अगले साल हमारी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी. परिवर्तन यात्रा के दौरान ग्रेटर नोएडा पहुंचे सपा विधायक ने योगी सरकार पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में गोरखपुर में मनीष गुप्ता नाम के व्यापारी की पुलिसवालों पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. 

उन्होंने कहा कि यूपी में ऐसा लगता है मानो अघोषित इमरजेंसी लग गई हो. किसी को भी सवाल पूछने पर जेल भेज दिया जाता है. यूपी में अब बाहरी कंपनियां निवेश नहीं कर रही है क्योंकि अपराध का ग्राफ बढ़ चुका है. उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान परेशान हैं, नौजवान परेशान हैं. पूर्वांचल में गंगा जमुना में लाशें कुत्ते खा रहे थे इसलिए बोल रहा हूं कि ऐसे लोगों को गद्दी पर रहने का कोई हक नहीं है.

ओवैसी पर भी निशाना
अबू आजमी ने एआईएआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा. सपा नेता ने कहा कि चुनाव में कई पार्टियां खड़ी होती हैं, लेकिन हर किसी के साथ गठबंधन नहीं होता. जब चुनावी आंधी आएगी तो ऐसे तिनके की तरह उड़ जाएंगे. सपा का वोट ऐसे लोगों के कहने पर नहीं बटेगा. ओवैसी का नाम बोले बिना ही उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों को जानता ही नहीं. 

उन्होंने जुबानी हमला बोला और कहा कि हमारे कुछ लोग टोपी पहनकर बीजेपी के दफ्तर में पीछे बैठ जाते हैं और 10-20 लाख रुपये लेकर निकल जाते हैं और अपने कैंडिडेट जगह-जगह खड़े कर देते हैं. उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भटकेगी. 

वहीं, गठबंधन के सवाल पर आजमी ने कहा कि सपा को गठबंधन की जरूरत नहीं है. लखनऊ में पार्टी कार्यालय में रोज हजारों लोग अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर आ रहे हैं. लोग बोल रहे हैं कि हमें भी अपने पार्टी में शामिल कर लो.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Kheri Violence: मृतक किसानों के परिजनों को 45 लाख-घायलों को 10 लाख रुपये का मुआवजा, HC के रिटायर्ड जज करेंगे जांच

Lakhimpur Kheri Violence: प्रियंका गांधी की झाड़ू लगाती तस्वीर आयी सामने, शुरू किया आमरण अनशन

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget