एक्सप्लोरर

हाथरस घटना पर सपा नेता अभिषेक मिश्रा का सरकार पर हमला, बोले- यूपी में जंगलराज कायम हुआ

समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक मिश्रा ने राज्य सरकार पर जबरदस्त हमला किया. उन्होंने हाथरस घटना को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि परिजनों पर जबरदस्ती दवाब बनाया गया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि पार्टी घर घर जाकर लोगों को सरकार के कारनामे बताएगी.

रायबरेली. लखनऊ से प्रयागराज जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा का रायबरेली के गोल चौराहे के पास सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया. वहीं, पत्रकारों से रूबरू होते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को निकम्मा बताते हुए जंगलराज कायम होना बताया. हाथरस मामले पर भी उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा.

योगी सरकार पर बरसे

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सरकार पर हर मामले को लेकर जमकर घेरा. चाहे वो हाथरस का मामला हो, चाहे रेप का मामला हो, चाहे बढ़ते हुए क्राइम का मामला हो, सभी मामलों पर सरकार को फेल बताया. सरकार को जल्द ही समाजवादी पार्टी चारों तरफ से घेरेगी और नौजवान भी सरकार को एक साल का अल्टीमेटम दे चुके हैं. इस तरह पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने सरकार पर जमकर हमला बोला और सरकार को निकम्मी सरकार की संज्ञा देते हुए सरकार के पतन की ओर इशारा किया.

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह फेल हो चुकी है, प्रदेश में जंगलराज, गुंडाराज कायम हो चुका है. आज हर तरफ वही लोग हैं, जिनके घर परिवार में माननीय प्रधानमंत्री जिनके पैर धो रहे थे, आज उनकी सुध लेने के लिए ना तो प्रधानमंत्री को याद है ना मुख्यमंत्री को और ना बीजेपी को, किसी को याद नहीं है.

हाथरस घटना पर सरकार को घेरा

परिवार पर जब इतना बड़ा अत्याचार हुआ. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट जो कल आई सभी ने देखा कि किस तरह से उस रिपोर्ट को पंच करने की बात कही गई. परिवार खुले तौर पर इल्जाम लगा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत है. फिर रात में 2:30 बजे जबरदस्ती परिवार के विरोध के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया.  मिश्रा ने आरोप लगाया पुलिस के बल पर ये सारी कार्यवाही की गई.

सपा हर जगह करेगी विरोध

समाजवादी पार्टी हर घर जाकर, हर नुक्कड़ ,चौराहे , शहर जाकर के लगातार इसका विरोध करेगी. मैं आपसे मदद मांगता हूं. मीडिया साथियों से मांग करता हूं कि आप सच्चाई दिखा दीजिए. अगर आप सच्चाई दिखा दोगे तो 15 दिन के अंदर सरकार गिर जाएगी. सरकार पूरी तरह से फेल है. जिसने जितना पुलिस का रिसोर्स व बजट दिया था वह काट दिया गया. 100 नंबर जो हमने क्रिएट किया था उसका नाम बदल दिया. अभी सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है. है.

रोजगार के नाम पर, स्वास्थ्य के नाम पर जनता परेशान है. उत्तर प्रदेश त्राहि-त्राहि कर रहा है. अभी जो सरकार संविदा पर नौजवान को रखने जा रही थी उत्तर प्रदेश के नौजवान ने तय कर लिया है अभी सरकार की सिर्फ एक साल की संविदा बची है, उसके बाद सरकार हटा दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने कि UPCL--पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL--पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
अखिलेश और शिवपाल में फूट डालने के लिए यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
अखिलेश और शिवपाल में फूट डालने के लिए यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget