एक्सप्लोरर

UP Politics:'यह बहस बहुत बड़ी है, लड़ाई चलती रहेगी', रामचरितमानस विवाद पर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Varanasi News: लखनऊ का नाम बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी से ज्यादा धोखेबाज पार्टी कोई नही है. उन्होंने कहा कि लोक भवन, जहां मुख्यमंत्री जी बैठते हैं, उसे बनाया समाजवादी सरकार ने.

Akhilesh Yadav Varanasi Visit: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी (Varanasi) पहुंचे. यहां रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने बड़ा बयान दे डाला. सपा प्रमुख ने कहा कि रामचरितमानस पर बहस बहुत बड़ी है. यह लड़ाई पांच हजार साल पुरानी है, लड़ाई चलती रहेगी. उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी तो जाति जनगणना की लड़ाई लड़ेगी. 

सपा की बनाई सड़क से लखनऊ पहुंची प्रतिमा

राजधानी लखनऊ में लक्ष्मण जी की प्रतिमा लगाए जाने पर भी अखिलेश यादव ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमने लक्ष्मण जी की प्रतिमा नहीं देखी है. बस प्रतिमा आते हुए देखने को मिली है. अपने पथ पर समाजवादी पार्टी द्वारा बनाए गए एक्सप्रेस-वे पर वही मूर्ति आते हुए देखी. 

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर कसा तंज

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत के दौरान शुक्रवार से होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर तंज कसा है. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अगर आप भी सूट और टाई पहन कर जाओगे तो ये एमओयू करा लेंगे. उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर मीट के बहाने केवल जनता के साथ धोखा दिया जा रहा है. प्रश्न भी उठाया, पिछले साल के इन्वेस्टर मीट में जितने एएमयू हुए थे, उनमें से कितने जमीन पर उतरे हैं. 

गंगा सफाई अभियान पर भी साधा निशाना

गंगा सफाई पर चुटकी लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा सफाई के नाम पर कितना पैसा पानी में बह गया. वहीं सुभासपा के साथ फिर से गठबंधन करने के सवाल पर वे बचते नजर आए. उन्होंने शिवपाल यादव के पार्टी में आने पर कहा कि वह पार्टी के साथ हैं. इसके साथ ही वाराणसी के विकास पर भी उन्होंने कई प्रश्न उठाए. अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने कहा था कि सरकार बनी तो पत्रकारों को फ्री में वाराणसी दिखाऊंगा, लेकिन मेरी सरकार नहीं बनी. इस वजह से आप गूगल पर ही देखो.

बीजेपी से ज्यादा धोखेबाज कोई पार्टी नहीं

लखनऊ का नाम बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी से ज्यादा धोखेबाज पार्टी कोई नही है. सपा नेता ने कहा कि लोक भवन, जहां मुख्यमंत्री जी बैठते हैं, उसे समाजवादी सरकार ने बनाया. नेताजी ने उसका उद्घाटन किया. अब उसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लगा दी. स्टेडियम हमने बनाया, जिसमें मुख्यमंत्री ने शपथ ली. उसी स्टेडियम में मुख्यमंत्री जी अभी क्रिकेट देख रहे थे. मुख्यमंत्री जी को तो पता भी नहीं है कि नो बॉल क्या होती है और स्टांप कितने लगाए जाते हैं. कुछ मालूम नहीं है, बस मैच देखने गए थे.

यह भी पढ़ें: UP Politics: 'मिनी पाकिस्तान बनने जा रहा है पश्चिमी उत्तर प्रदेश', BJP नेता संगीत सोम ने आखिर क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget