एक्सप्लोरर

UP: लोकतंत्र पर अवैध कब्जा करने की साजिश कर रही BJP, विधानसभा चुनाव में हार तय- अखिलेश यादव

UP Election: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र पर अवैध कब्जा करना चाह रही है. आगामी चुनाव में बीजेपी की हार तय है.

Akhilesh Yadav Targets BJP: सपा (SP) अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. अखिलेश ने बीजेपी पर जनता के साथ झूठ और छल कपट करने का आरोप लगाया है. अखिलेश यादव ने एक लिखित बयान जारी कर कहा कि बीजेपी चालाकी से लोकतंत्र पर अवैध कब्जा करने की साजिश में जुटी है. बीजेपी अमीरी-गरीबी का फासला बढ़ा रही है. किसानों और युवाओं के भविष्य को अंधकार में कर दिया है. ग्रामीण उद्योगों को खत्म करके बड़े औद्योगिक घरानों को बढ़ावा दे रही है.

अखिलेश ने एक बयान में कहा कि बीजेपी को यह पता चल गया है कि जनता अगले विधानसभा चुनाव में उसे सत्ता से हटाने जा रही है. इसलिए झूठ और छल कपट का सहारा लेकर मतदाताओं को भ्रमित कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का एजेंडा अमीरी और गरीबी के फासले को बढ़ाना है. पूर्व मुख्यमंत्री के मुताबिक, सपा लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध है. लोकतंत्र बचाने के लिए पूरी सतर्कता और समझदारी से काम लेना होगा. यही आज का सबसे बड़ा राष्ट्रीय धर्म है. 

"किसानों और युवाओं के साथ अन्याय"
सपा प्रमुख ने आगे कहा कि बीजेपी ने किसानों और नौजवानों के साथ अन्याय करके उनके भविष्य को अनिश्चितता के गर्त में ढकेल दिया है. किसानों और नौजवानों के सामने अंधेरा ही अंधेरा है. बीजेपी समाजवादी व्यवस्था लागू नहीं करना चाहती. किसानों को परेशानी में फंसाया और उनके विरुद्ध अभियान चला रखा है. किसानों की खेती को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में बंधक बना दिया गया है. 

उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानूनों से खेती किसानी की व्यवस्था बदहाल होगी. बीजेपी मनमानी, लूट, अपराध, हत्या का रिकॉर्ड बनाने में सबसे आगे है. चुनाव के वक्त मतदाताओं को भ्रमित करने की रणनीति बना रही है. यही वजह है घोषणाओं का ढोंग किया जा रहा है. नौजवानों को राहत के ढोंगी रास्ते बताए जा रहे हैं. 

"यूपी में कानून व्यवस्था चौपट"
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है. महिलाएं बच्चे अपमानजनक जीवन जीने को मजबूर हैं. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि देश की राजनीति संक्रमण के दौर से गुजर रही है. स्वतंत्रता आंदोलन की सभी मान्यताएं ध्वस्त की जा रही हैं. संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अकेले समाजवादी पार्टी ही भाजपा की नीतियों का मुकाबला कर सकती है. विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के साथ लोकतांत्रिक शक्तियां भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगी.

ये भी पढ़ें:

UP Board exam 2021: नंबर से असंतुष्ट बोर्ड विद्यार्थियों के लिए होगी अंक सुधार परीक्षा, आज आवेदन का अंतिम मौका

Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, देहरादून-मसूरी रूट पर हजारों गाड़ियां फंसीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget