एक्सप्लोरर

UP News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की फोटो शेयर कर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- 'नाम बदलकर सरकार को...'

UP News: अखिलेश बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. अपराध, महंगाई और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाने के बाद अब उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की पोल खोली है.

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश (Akhilesh Yadav) बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. अपराध, महंगाई और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाने के बाद अब उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) की पोल खोली है. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पीएम मोदी की महात्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है. 296 किलोमीटर के दायरे में फैले एक्सप्रेसवे से अब दिल्ली से चित्रकूट जाने का समय लगभग आधा होने का दावा किया गया है.

अब अखिलेश यादव के निशाने पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे

आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से गुजरने के बाद अखिलेश यादव ने 'नाम बदलजीवी' सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि आज चलकर और देखकर हिचकोलों भरा-डगमग अनुभव हुआ. उन्होंने यूपी सरकार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम बदलने की सलाह दी. अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम बदलकर ‘भ्रष्टाचार एक्सप्रेस-वे’ कर दिया जाना चाहिए. बता दें कि अखिलेश यादव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आई दरारों का मुद्दा पहले भी उठा चुके हैं.

ट्विटर पर फोटो शेयर कर बीजेपी सरकार की खोली पोल

उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. गुणवत्ता के लिए सपा को सलाहकार बनाने तक की नसीहत दे डाली थी. अखिलेश यादव का निशाना बीजेपी सरकार को चुभ गया. आरोप पर पलटवार करने की जिम्मेदार योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को सौंपी गई. हरदोई दौरे पर गए अनिल राजभर ने अखिलेश यादव को जन भावनाओं का आदर करने की नसीहत दी.

उन्होंने बयान पर कहा था कि विपक्ष का विरोध करना फैशन बन गया है. कन्नौज में अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में लूट हुई है. कोई कल्पना कर सकता है कि प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन के बाद बारिश से गड्ढे हो जाएं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि नकल करने के लिए भी अकल चाहिए होती है, बिना अकल के नकल नहीं करनी चाहिए.

Basti Ginger Stolen: टमाटर पर महंगाई की मार के बाद अब अदरक की बारी, लाखों रुपए का 50 बोरी ट्रक से चोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget