एक्सप्लोरर

UP Politics: 'बीजेपी याद रखे, नौजवान का गुस्सा...', अखिलेश यादव का बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला

Akhilesh Yadav News: पीएम नरेंद्र मोदी के वारणसी दौरे के दौरान एक युवक सेना में नौकरी की मांग को लेकर उनके काफीले के पास जाना चाहता था. इसे लेकर अब अखिलेश यादव ने इशारों-ही इशारों में हमला बोला है.

UP News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रोजगार को लेकर बीजेपी सरकार (BJP Government) पर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट के जरिए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब देश के युवा बेरोजगार अपनी डिग्री-रिजल्ट की फाइल लेकर नौकरी की गुहार लगाने के वास्ते अपनी जान जोखिम में डालकर सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के पीछे दौड़ने के लिए मजबूर हों तो समझ लो वो कितने हताश हैं, हालात कितने खराब हैं और जनआक्रोश किस स्तर पर पहुंच गया है.

अखिलेश यादव ने अंत में लिखा, "बीजेपी याद रखे, नौजवान का गुस्सा इंकलाब बनकर बदलाव लाता है." गौरतलब है कि वारणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. इसी दौरन पीएम मोदी से मिलने की चाह में एक युवक काफिला में प्रवेश करना चाहता था. हालांकि, पीएम मोदी से मिलने की चाह रखने वाले युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पहले ही दबोच लिया.

युवक ने की थी पीएम के काफिले के पास आने की कोशिश

इस युवक ने पीएम के काफिले के नजदीक आने का प्रयास किया था. पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहे थे, इसी दौरान रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के पास युवक ने पीएम के काफिले में कूदने का प्रयास किया था.

सेना में नौकरी की मांग को लेकर पीएम से मिलना चाहता था युवक

जानकारी के अनुसार युवक सेना में नौकरी की मांग को लेकर पीएम से मिलना चाहता था और वह बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. यह युवक पीएम के काफिले से 10 फीट दूरी पर था, इसी मामले को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी की सरकार को घेरा है.

ये भी पढ़ें- Ramesh Bidhuri Remark: रमेश बिधूड़ी के अपशब्दों पर भूपेंद्र चौधरी की प्रतिक्रिया, भाषा की मर्यादा रखने की दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget