एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: रमेश बिधूड़ी के अपशब्दों पर भूपेंद्र चौधरी की प्रतिक्रिया, भाषा की मर्यादा रखने की दी सलाह

Ramesh Bidhuri Objectionable Remarks: यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी निश्चित रूप से एक-दूसरे के लिए आदर-सम्मान और मर्यादित भाषा का समर्थन करती है.

UP News: दक्षिण दिल्ली से बीजेपी (BJP) सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) की ओर से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एमपी कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali) के खिलाफ लोकसभा में अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल के मामले पर विवाद जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि संसद में उनका क्या बयान है, ये सुना नहीं है. भाषा की मर्यादा शालीनता के दायरे में रखनी चाहिए. 

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है, वहां हमें और मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए. बीजेपी निश्चित रूप से एक-दूसरे के लिए आदर सम्मान और मर्यादित भाषा का समर्थन करती है. भूपेंद्र चौधरी ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने देवरिया पहुंचे थे, यहां उन्होंने ये बातें कही.

निशिकांत दुबे ने की दानिश अली के आचरण की जांच की मांग

बता दें कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से लोकसभा के अंदर बसपा के एमपी दानिश अली को कहे गए अपशब्दों को लेकर जारी राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बसपा सांसद दानिश अली के अमर्यादित शब्दों और आचरण की भी जांच करवाने की मांग की है.

बीजेपी सांसद ने की रमेश बिधूड़ी के बयान की निंदा

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लोकसभा स्पीकर के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए पोस्ट कर कहा, "रमेश बिधूड़ी के लोकसभा में दिए बयान को कोई भी सभ्य समाज ठीक नहीं कह सकता, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है. लेकिन, लोकसभा स्पीकर को सांसद दानिश अली के भी अमर्यादित शब्दों और आचरण की जांच करनी चाहिए."

'ऐसा दिन देखने को मिलेगा कभी सोचा नहीं था'

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, "लोकसभा की नियम प्रक्रियाओं के तहत किसी सांसद के निर्धारित समय के बीच टोकना, बैठे-बैठे बोलना, रनिंग कमेंट्री करना भी सजा के दायरे में आता है. मैं पिछले 15 साल से सांसद हूं, लोकसभा के खुलने से लेकर बंद होने तक सबसे ज्यादा समय तक मैं सदन में रहता हूं, ऐसा दिन देखने को मिलेगा कभी सोचा नहीं था."

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली में BJP ने बनाया खास प्लान? डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget