एक्सप्लोरर

'एनएसजी रखने वाले डरपोक हैं', अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, जानें क्या कुछ कहा?

UP News: सपा चीफ अखिलेश यादव ने मंगलवार को एनएसजी सुरक्षा को लेकर कहा है कि, 'मैं कहना चाहता हूं कि एनएसजी रखने वाले डरपोक हैं. अगर नहीं हैं, तो वापस कर दें.'

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस से बातचीत में एक के बाद एक कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और राज्य के हालात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ नहीं, अब ‘जीरो’ पर ही आ गई है. एनएसजी सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा, “मैं घबराने वाला नहीं हूं. मुझे उसी दिन पता चल गया था जब मेरी एनएसजी सुरक्षा वापस ली गई थी. मैं कहना चाहता हूं कि एनएसजी रखने वाले डरपोक हैं. अगर नहीं हैं, तो वापस कर दें.” 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब डंडे की बात कर रहे हैं, जबकि प्रदेश में हालात गंभीर हैं. प्रयागराज में युवक को ज़िंदा जला दिया गया, जो कोई मामूली घटना नहीं है. अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के समर्थन में खड़े होते हुए पश्चिम बंगाल की हिंसा पर कहा, “जो हिंसा हो रही है, वह बीजेपी करा रही है. हम ममता जी के साथ हैं.”

मुंबई फायरिंग में शामिल यूपी के युवक पर अखिलेश ने सरकार को घेरा
मुंबई में हुई फायरिंग और उसमें यूपी के युवक के शामिल होने पर भी अखिलेश ने सरकार से सवाल पूछा. उन्होंने कहा, “सरकार को बताना चाहिए कि यूपी के युवाओं के हाथ में इतनी महंगी पिस्टल कहां से आ रही है? अतीक अहमद की हत्या के मामले में भी जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनका बैकग्राउंड देखिए. गरीब परिवार से हैं, लेकिन हथियार इतने महंगे हैं. यह सरकार जवाब नहीं दे पा रही है.” भर्तियों को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है. “जब भर्ती हो गई है तो लिस्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही? पीडीएफ क्यों नहीं डाली जा रही?”

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “अस्पतालों में आग लग रही है. अगर झांसी की घटना से सबक लिया गया होता तो कल की आग की घटना नहीं होती. मुझे जानकारी मिली है कि पिछले सात-आठ साल से सस्ते और घटिया सामान लगाए जा रहे हैं. कहीं भ्रष्टाचार छुपाने के लिए तो आग नहीं लगी?” उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबों को अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा है. इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत भी खराब है. अखिलेश ने तंज करते हुए कहा, “अब ऊपर सिंह होगा, नीचे कार्यवाहक होगा, और बीच में क्या होगा, यह हम नहीं कहेंगे.”

'लखनऊ वाले दिल्ली वालों को दे रहे धोखा'
सोशल मीडिया पर हो रही एफआईआर पर भी अखिलेश ने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया पर लिखने वालों पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन जो दिल्ली में बैठकर समझ नहीं दिखा पर रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही. लखनऊ वाले दिल्ली वालों को धोखा दे रहे हैं.”

अखिलेश यादव का यह हमला ऐसे वक्त में आया है जब प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ रही है और विपक्ष सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की कोशिश कर रहा है. समाजवादी पार्टी के इस तेवर से यह साफ है कि सड़क से सदन वह सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें: सपा सांसद रामजीलाल सुमन पार्टी में सोए हुए थे, पॉपुलैरिटी पाने के लिए दिया ऐसा बयान- भाजपा विधायक

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?
Uttarakhand News: '3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
'3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
यूपी में 47 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन, निशांक वर्मा और तनु उपाध्याय का भी नाम, देखें लिस्ट
यूपी में 47 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन, निशांक वर्मा और तनु उपाध्याय का भी नाम, देखें लिस्ट

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget